भाजपा वार्ड अध्यक्ष उत्तम शुक्ला की पहल लायी रंग
मुंबई। कांदीवली पूर्व वार्ड क्रमांक 39 के रहीवासियो को मालाड अप्पापाड़ा जाने वाला पुल मार्ग पिछ्ले करीब 8 महीनों से रिपेरिंग के चलते बंद था। जो कांदीवली मालाड को जोड़ने वाला एक मार्ग है। जहां से स्कूल के सैकड़ो बच्चे के अलाव सैकड़ो रहीवासियो का यह एकमात्र रास्ता है। जो बन्द होने से जनता पूरी तरह त्रस्त व परेशानी का सामना करती थी। लोगो ने इसकी शिकायत भाजपा वार्ड अध्यक्ष उत्तम शुक्ला से की। जिस समस्या को लेकर एडवोकेट उत्तम शुक्ला ने बीएमसी व नगरसेविका विनया विष्णु सावंत से बनवाने की अपील की।किन्तु उनके कानों में जूं तक नही रेंगा। अन्त में उन्होंने मोर्चा की तैयारी के साथ दिंडोशी के पूर्व विधायक भाजपा नेता राजहंस सिंह के पास यह मामला प्रकाश में डाला। उन्होंने वहां दौरा कर उप प्रमुख अभियंता व पर्जन्य जलवाहिनी पश्चिम उपनगर को पत्र लिखा। जिसके उपरांत उन्हें जल्द पुल निर्माण की सूचना दी गयी। क्षेत्रवासियों में इसकी सूचना मिलते ही ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी व क्षेत्रवासियों ने इसका श्रेय भाजपा वार्ड अध्यक्ष अधिवक्ता उत्तम शुक्ला को देकर उनका आभार प्रकट किया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.