मुंबई : एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी की रिलीज की एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म का नाम है- राम सेतू। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपन फर्स्ट लुक शेयर किया है।
अक्षय कुमार काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अक्षय कुमार के पीछे भगवान राम की एक बड़ी फोटो नजर आ रही है। अक्षय कुमार के इस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है।
एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ; इस दीपावली भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों- युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है- राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतू' का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'तेरे बिन लादेन, परमाणु, सूरज पे मंगल भारी' फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के निर्माता अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा हैं। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं जिनके निर्देशन में बन रही 'पृथ्वीराज चौहान' फ़िल्म अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
- संतोष साहू
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.