0

अखिल भारतीय अग्निशिखा साहित्य मंच का कार्तिक माह के महत्व पर आयोजित कवि सम्मेलन दिनाँक 08/11/2020 को हुआ सम्पन्न। 

मंच की अध्यक्ष डॉ अलका पाण्डेय ने बताया कि कार्तिक माह का हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व है, इस माह में दीपदान का भी विशेष महत्व है, और इस पर्व से बहुत सी बातें भी जुड़ी हुई है। तो इस पर मन ने विचार किया क्यों न रचनाकारों से इस विषय पर ही लिखवाया जाये ताकि जिनको अधिक ज्ञान नहीं है उन्हें माह का महत्व ज्ञात हो।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्रीमती मीना भट्ट एक रिटार्यर जज हैं और समारोह की अध्यक्षता श्रीहरि वाणी, वरिष्ठ साहित्यकार ने निभाई और विशेष अतिथी रहे विष्णु शर्मा "हरिहर" ( दोहा सम्राट), वल्लभ अंबर ( साहित्यकार ), राम राय ( शिक्षक ), कुंवर वीर सिंह ( सम्पादक ), श्रीमती आशा जाकड ( वरिष्ठ लेखिका ) ने मंच को गरिमा प्रदान की।

मंच संचालन किया पहले सत्र का डॉ अलका पाण्डेय और चंदेल साहिब ने तथा दूसरे सत्र का शोभारानी तिवारी और सुरेन्द्र हरडे ने मंच पर शानदार संचालन किया।

हिंदी के बारह महिने पर दोहे 

पहला महिना चैत का

राम जन्म की धूम ।

दूजा  है बैशाख का

वैसाखी  के नाम ।।

तीजा माह  ज्येष्ठ ही

जाड़ा करता दूर । 

 माह चतुषआषाढ़ में

पड़ती रहे फुहार ।।

पंचम सावन महकता

गिल्ली डंडे खेल।

छँटा भादवाँ माह तो

कृष्ण जन्म का मेल ।।

 माह सातवां क्वार का 

मांँ दुर्गा के गीत ।

आठ कार्तिक देख लो

दीप जलाये मीत ।।

नवाँ माह अगहन कहे 

सीता राम विवाह ।

दसवां पोष बड़ा करो

पुए पकौड़ी चाह।।

ग्यारहवाँ माघ महिना 

मिलजुल कर हो काम ।

माह बारह फागुन है

होली धूम धड़ाम।।

बारह माह बात करो 

इक दूजे से मेल  ।।

जीवन को मानो सभी

नव सतरंगी खेल।।

पूरे बारह माह में

भरी हुई है खोज।

खान -पान की भिन्नता

मज़ा करो सब रोज ।।

- डॉ अलका पाण्डेय।


- चंदेल साहिब हिमाचल प्रदेश

कार्तिक माह

व्रत व गंगा स्नान

मोक्ष दायक।

कार्तिक माह

विष्णु तुलसी पूजा

पुण्य मिलता।

शुभ फल मिलता

ग्रँथ कहता।

कार्तिक माह

गंगा यमुना स्नान

हाथ से दान।

कार्तिक माह

राधेगोविंद पूजा

पाप छटता।

कार्तिक माह

दीप ज्ञान प्रकाश

तम हरता।

शिव विष्णु के प्रिय माह में

प्रातः काल में प्रतिदिन

स्नान करना जरूरी

खुशियाँ बांटो खूब बढ़ेगी

दान उन्ही को दें जो है 

इसके सही हकदार

- चन्दा डांगी रेकी ग्रेण्डमास्टर चित्तौड़गढ़ राजस्थान

"कार्तिक मास में गंगा स्नान करो! 

 तन मन अपना शुद्ध निर्मल करो! 

 ईश्वर की पूजा अर्चना गुणगान 

 और भक्ति भजन ध्यान  करो! 

- सुरेन्द्र हरडे कवि मंचसंचालक नागपुर

चलो सखियों कार्तिक नहाने

कार्तिक हम नहायेंगे

दीप ज्ञान, प्रकाश देता है

अंधकार को भरता है

दीप दान से दीर्घायु हो

आरोग्य प्राप्त करता है।

- श्रीमती शोभा रानी तिवारी इन्दौर

जब देवताओं का हो प्रवास 

तब शुरू होता कार्तिक मास 

पाप जो किये उनसे पार लें 

भक्ति भाव से जीवन तार लें।

- प्रेरणा सेन्द्रे

कार्तिक स्नान

   हिंदूपंचांग काआठवांहै कार्तिकमहीना 

     स्नान दान व्रत तप है कार्तिक महीना

    शुभ दीपदान कर अक्षय पुण्य कमाते

    तुलसी पूजा से घर में सुख शांति लाते 

   कार्तिक मे जल में विष्णुजी निवास करते 

  शरदपूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तकरहते

- ममता तिवारी इंदौर

रीति-रिवाजों का सागर अनूठा 

मधु,आया कार्तिक मास सुनहरा।

- मधु वैष्णव "मान्या" जोधपुर,राजस्थान

मास कार्तिक पूजना, देता पुण्य प्रताप।

ब्रह्मचर्य पालन करें, कटते हैं सब पाप।।

- कवि आनंद जैन अकेला कटनी मध्यप्रदेश

कार्तिक स्नान कर 

विष्णु की पूजा की जाती है।

प्रभु विष्णु भक्तों पर

अपनी कृपा बरसाते हैं ।

कहते हैं इस महीने विष्णु

भक्तों के बीच जल में 

निवास करते हैं।

 - रानी नारंग

सबने कार्तिक माह के महत्व पर विस्तार में चर्चा की।

प्रतिभागी सूची क्रम

1)प्रेरणा सेन्द्रे 

2)सुषमा शुक्ला इंदौर

3)ओमप्रकाश पाण्डेय खारघर नवी मुम्बई

4)द्रोपती साहू "सरसिज"

5)बृजकिशोरी त्रिपाठी गोरखपुर

6)शोभा रानी तिवारी 

7)ममता तिवारी 

8) जनार्दन शर्मा 

9)रानी नारंग 

10) हेमा जैन 

11)मंजुला वर्मा हिमाचल प्रदेश

12)रानी अग्रवाल मुंबई

13) मधु वैष्णव "मान्या"

14) अंकिता सिन्हा

15)आशा जाकड 

16)सुनीता चौहान हिमाचल प्रदेश

17)डॉ अँजुल कंसल"कनुप्रिया"

18)चन्दा डांगी आदित्य सीमेंट

19) रागिनी मित्तल कटनी जोड़ 

20) डाॅ उषा पाण्डेय, कोलकाता

21)वैष्णो खत्री वेदिका

22)लीला कृपलानी जोधपुर

23) प्रो रविशंकर कोलते  

24) वंदना शर्मा 

25) रजनी अग्रवाल जोधपुर 

26) मीरा भार्गव 

27) रेखा पाडेंय पुणे

28) डा.महताब अहमद आज़ाद

29) वीना अडवाणी नागपुर

30)पद्माक्षी शुक्ल

31) गोवर्धन लाल बघेल जिला महासमुंद छत्तीसगढ़

32) शुभा शुक्ला निशा रायपुर छत्तीसगढ़

33) डॉ गुरिंदर गिल

34) सुरेंद्र हरड़े नागपुर

35)विष्णु शर्मा हरिहर 

36) प्रतिभा कुमारी पराशर

37) अनिता झा 

38) अलका पाण्डेय 

39) रंजना शर्मा 'सुमन' 

40) मुन्नी गर्ग 

41)दविंदर कौर होरा

42) डॉ मीना कुमारी'परिहार'बिहार

43) उपेंद्र अजनबी गाजीपुर उत्तर प्रदेश

44) सीमा दुबे 

45)ओजेंद्र तिवारी दमोह मध्य

46)पदमा तिवारी दमोह

47)इन्द्राणी साहू"साँची" 

48)शेखर राम कृष्ण तिवारी

49माधवी अग्रवाल मुग्धा

50)कुवंर वीर सिंह मार्तण्ड 

51) रश्मि शुक्ला प्रयागराज 

52) डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश वाराणसी

53)रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, नवी मुंबई, 

54)सुरेंद्र कुमार जोशी देवास ,मध्य प्रदेश

55)अंजलि तिवारी मिश्रा

56)सुषमा मोहन पांडेय

57)चन्द्रिका व्यास 

58)कुमकुम वेद सेन 

59)मीना भट्ट 

60) शकुंतला पावनी चंडीगढ़

61) अनिता मंदिलवार सपना

62)सुनीता अग्रवाल इंदौर 

63)श्रीवल्लभ अम्बर

64) राजकुमार सोनी नागपुर

65)हीरा सिंह कौशल, मंडी हिमाचल प्रदेश

66) राम राय 

67)कल्पना भदौरिया "स्वप्निल उत्तरप्रदेश

68)भारती नेमा 

69)चंद्रा नेमा 

70)चंदेल साहिब हिमाचल प्रदेश

71)विजय बाली, जोधपुर

72)विजेन्द्र मेव 

73)कवि आनन्द जैन अकेला कटनी

74) श्रीहरि वाणी  

75) मनीषा व्यास

76) डॉ. साधना तोमर, बागपत, यू.पी.

77)डॉ गीता पांडेय 'बेबी' जबलपुर मध्य प्रदेश

78) नेहा इलाहाबादी 

79)डॉ पुष्पा गुप्ता 

80) डॉ संगीता श्रीवास्तव 

Post a Comment

 
Top