▫️मानव विकास संस्था का बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात मे विरोध प्रदर्शन शुरू
धनवाद। उत्तर प्रदेश के हाथरस व बलरामपुर की घटना से पूरे देश में जबरदस्त रोष है। इसी बीच मानव विकास संस्था पूरे भारत मे प्रदर्शन कर आरोपियों को शीघ्र फाँसी देने की मांगकर सड़को पर उतर चुका है। बीते दिनों धनबाद के खरियो में महुलटाड गांव में समाजसेवक अघनु कुमार मोहली, वार्ड मेंबर भीमसेन पंडित महिला समिति बबीता देवी, सोनिया देवी और गांव वालों ने पहले कैंडल जलाकर मनीषा बाल्मीकि को श्रद्धांजलि दी। साथ ही यूपी पुलिस के अमानवीय व्ययहार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल होने वाले अघनु कुमार मोहली, भीमसेन पंडित, अशोक शर्मा, शिवकुमार मोहली, प्रदीप कुमार मोहली, पिंटू मंडल, राहुल शर्मा, अजय कुमार, अमन कुमार, रवि कुमार, एवं महिला श्रीमती बबीता देवी, सोनिया देवी, सुमित्रा देवी, देवंती देवी, आरती देवी, पार्वती देवी, मुलिया देवी, बिना देवी कमली देवी, सोमरी देवी, कौशल्या देवी, पुष्पा देवी, नशीला देवी, अंजना कुमारी उपस्थित सभी लोगो ने यूपी पुलिस हाय हाय के नारे भी लगाए थे।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.