मुम्बई। 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भाईंदर पश्चिम में भा.ज.पा. की तरफ से महिलाओं के ऊपर हो रहे घरेलू शोषण और लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष, महिला अघाडी की अध्यक्षा, महापौर, उप महापौर, नगर सेवक तथा सभी जिला, मंडल और वार्ड के पदाधिकारी उपस्थित हुए। सभी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर विरोध प्रदर्शन किया।
एक स्वर में सभी ने महिलाओं के सम्मान आगे आकर नारा लगाया और बेटियों को वीरबाला की उपाधी देकर नारे लगाए गए। महाराष्ट्र में थाने जिला के मिराभाईंदर शहर के भाईंदर पश्चिम में 11 बजे भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास महाराष्ट्र में सदैव महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार औऱ शोषण के विरोध में मिरा भाईंदर शहर जिला के तरफ से महाराष्ट्र सरकार के विरोध में निषेध मोर्चा का आयोजन किया गया और जागरूकता फैलाई गई।
इस मोर्चा में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, महिलाएं अधिक संख्या में आगे आई और खुलकर सरकार के विरोध में नारे लगाई और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
सरकार से अपील की गई कि महिलाओं के ऊपर हो रहे यौनशोषण के मामले पर सख्त कार्यवाही की जाए, पीड़िता और उसके परिवार को जल्द न्याय मिले तथा राज्य में बढ़ रही इस प्रकार की अप्रिय घटना पर जल्द से जल्द अंकुश लगे जिससे हमारी बेटियां निर्भीक हो सके। इस अभियान में सुशीला गुप्ता ने अपना पूरा सहयोग दिया। महिलाओं के सशक्तिकरण पर सदैव प्रयासरत सुशीला गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार और यौनशोषण पर खुलकर अपनी आवाज बुलंद की। लगातार राज्य में बढ़ रहे बलात्कार जैसी अप्रिय घटना पर नारेबाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.