ताजा खबरें

0

आयुष शर्मा जिन्होंने सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया, उन्हें हॉलीवुड अभिनेता जोनाथन एम टकर से विशेष बधाई मिली। लवयात्री अभिनेता ने उनके हालिया शो किंगडम के लिए अपनी रूचि व्यक्त दिखाते हुए जवाब दिया।

कल आयुष शर्मा एक साल और बड़े हो गए, अभिनेता अपने चाहने वालों से मिले प्यार से खुश थे, लेकिन सबका ध्यान जोनाथन एम टकर ने आकर्षित किया, जो चार्लीज एंजल्स, पेरेंटहुड, किंगडम आदि में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

हॉलीवुड अभिनेता ने आयुष शर्मा का जन्मदिन और भी विशेष बना दिया जब उन्होंने वीडियो संदेश द्वारा आयुष को जन्मदिन की बधाई दी। आयुष ने भी वीडियो साझा कर शुक्रिया कहा तथा किंगडम में जॉनाथन के किरदार की खूब तारीफ की तथा आयुष ने इस शो के प्रति अपनी चाहत को बयान किया।

आयुष शर्मा ने अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ मुंबई में मनाया। आयुष को उनके जन्मदिन पर अपने परिवार और पत्नी से बहुत ही मीठा गिफ्ट मिला है, उन्होंने पूरे घर को मोमबत्ती और लाइट्स तथा यादों से भरी तस्वीरों से सजाया था।

आयुष ने आगामी परियोजनाओं के लिए अपनी कमर कस ली है। आयुष शर्मा जल्द ही महेश मांजरेकर निर्देशित फिल्म गन्स ऑफ द नार्थ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top