ताजा खबरें

0


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 'भूतनाथ' जैसी फ़िल्म में निर्देशित कर चुके विवेक शर्मा अब आपातकाल के समय पर आधरित फ़िल्म 'किमाच' बनाने जा रहे हैं। जो एक बेहद संवेदनशील और मार्मिक कहानी पर है। यह फ़िल्म हिंदी और तमिल भाषा में बनाई जा रही है।
 बता दें कि फ़िल्म की कहानी 1975 के समय की है जब तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा आपातकाल लागू करने के कारण देश सबसे बुरे समय से गुज़र रहा था। तब समाज कितना भटका और बंटा हुआ था। इस फ़िल्म में एक मुस्लिम परिवार के संघर्ष की कहानी है जिसे विवेक शर्मा खुद के बैनर फ़िल्मजोन क्रेअशन्स के बैनर तले बना रहे हैं। इस फ़िल्म के लेखक भी विवेक शर्मा खुद है। वह बताते हैं कि ये मेरे जीवन की एक महत्वपूर्ण फ़िल्म है। मैं इसे उत्तर प्रदेश में शूट करूँगा। तमिल के 2 बडे स्टार इसमें शामिल हैं जिनका ख़ुलासा जल्द होगा। पिछले दिनों विवेक शर्मा ने इस फ़िल्म का एक पोस्टर शेयर किया जिसमें वह बहुत ही एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे है। अब आगे यह जानना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या विवेक शर्मा इसमे अभिनय भी करेंगे? क्योंकि लेखक -निर्देशक के साथ साथ विवेक शर्मा कमाल के अभिनेता भी है जो उनकी पिछली फिल्म 'अ गेम काल्ड रिलेशनशिप' में देखने को मिल चुका है। लिव इन रिलेशनशिप के सही मायनों को विवेक शर्मा ने इस फ़िल्म में बड़ी खूबसुरती के साथ पेश किया था। इस फ़िल्म को न सिर्फ क्रिटिक्स द्वारा खूब सराहा गया बल्कि विवेक शर्मा के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top