0



 महामारी के दौरान, लोगों से सख्ती से मास्क पहनने का अनुरोध किया जा रहा है और इसी कारण से, दादासाहेब फाल्के फिल्म फ़ाउंडेशन ने मुंबई के CISF को 1000 N 95 मास्क दान किए। दादासाहेब फाल्के फिल्म फ़ाउंडेशन के महासचिव डॉ अब्दुल रहमान वनू ने इस अच्छे कार्य को करने की ज़िम्मेदारी ली और इसे पूरा किया। बॉलीवुड अभिनेता सुनील ग्रोवर इस समारोह के विशेष अतिथि थे।
डॉ वनू के साथ सुनील ग्रोवर ने पहले मास्क बांटे, फिर इस मौके को यादगार बनाने के लिये वृक्षारोपण भी किया। सुनील ने इस बारे में बताते हुए कहा, “महामारी के दौरान लोगों का समर्थन करना और उनकी मदद करना महत्वपूर्ण है। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ कि मैं इस पहल का हिस्सा बन सका हूं और सीआईएसएफ को मास्क वितरित कर पाया हूँ , जो राष्ट्र के लिए विनम्रता से सेवा प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर ने मजाकिया चुटकुले सुनाए गए और लोगों को अपनी मस्ती मज़ाक के साथ खूब हँसाया।
CISF यूनिट RCFL मुंबई के असिसटेंट कमांडेंट अक्षय उपाध्याय ने सभी की ओर से मास्क प्राप्त किया। संपूर्ण CISF टीम को डॉ वानु और सुनील ग्रोवर के साथ फोटो क्लिक करते और इस समारोह का आनंद लेते देखा गया। अपने अच्छे कार्यों और सामाजिक कारणों के लिए काम करने के कारण, डॉ ए आर वनू को स्वच्छ भारत अभियान के लिए महाराष्ट्र का संयोजक भी नियुक्त किया गया है।
इस बीच कई सेलेब्रिटी इस महामारी के दौरान पुलिस ,डॉक्टर और ज़रूरतमंद लोगों की सहायता के लिये लगातार आगे आ रहे है।

हाल ही में रिवर्स माइग्रेशन के कारण आर्थिक संकट की समस्या को दूर करने के लिये हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्रमिक सम्मान नामक पहल की शुरुआत की है जिसके तहत वे लॉक डॉउन पीरियड के बाद वे उन प्रवासी मज़दूरों के लिए रोज़गार उत्पन्न करेंगे जो इस संकट के दौर में अपने घर लौट चुके हैं।  

Post a Comment

 
Top