ताजा खबरें

0


 राष्ट्रीय संस्था काव्यसृजन महिला मंच (महाराष्ट्र इकाई) की प्रथम ऑनलाइन काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी (रा.अध्यक्ष क.म.मं.) की उपस्थिती में सुमन तिवारी (महासचिव महिला मंच) की अध्यक्षता और डॉ. वर्षा सिंह के कुशल संचालन व संयोजन में देश विदेश के कवि कवयित्रियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
 जहां दिल्ली से डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी तो जापान से रमा शर्मा ने अपनी रचना के साथ उपस्थित हुई। इसी तरह देश के अन्य शहरों से कवि राजेश कुमार, प्रा. अंजनी कुमार द्विवेदी, शिवेन्द्र कौशिक, पं.शिवप्रकाश जौनपुरी, अनुपमा तिवारी, हनी पटेल, सरिता चौबे, रजनी साहू, कु. कृष्णा तिवारी ने अपनी बेहतरीन रचनायें प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
   मुख्य अतिथि डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी ने आयोजक मंडल की सराहना की और साधुवाद दिया तथा रचनाकारों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में सुमन तिवारी ने सभी रचनाकारों की रचना पर संक्षिप्त प्रकाश डाला और अपनी सुरीली आवाज में सुन्दर रचना प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अंत में इंदू मिश्रा (अध्यक्षा का.म.मं.म.इकाई) ने सभी कवि कवयित्रियों का आभार प्रकट करते हुए सहयोग बनाये रखने की अपील की।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top