ताजा खबरें

0





मुम्बई। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और नीलेश एन रघानी ने अंधेरी में उत्तम गुणवत्ता वाले मास्क और सेनेटाइजर को लांच किया है। कोरोना महामारी से बचने के लिए आम आदमी के लिए मास्क पहनना और सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूरी हो गया है। लेकिन विडम्बना यह है कि रिटेल शॉप पर अच्छा मास्क और सेनेटाइजर एमआरपी रेट में बेचा जा रहा है, जिस वजह से जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। जबकि इसे बनाने की कीमत आधे से कम होती है। आम आदमी को मास्क और सेनेटाइजर बहुत कम कीमत में पहुंचाने का बीड़ा उठाया है एन आर ग्रुप ने।
 निलेश एन रघानी कहते हैं 'एन आर ग्रुप के तहत gokoronago.com नामक वेबसाइट के द्वारा सैनिटाइजर और मास्क लोगों तक पहुंचाने का प्लेटफॉर्म बनाया है। यह किसी डिस्ट्रीब्यूटर या डीलर पर निर्भर नहीं है। हमने फैमिली किट भी बनाई है, जिसमें चार मास्क और दो हैंड सैनिटाइजर के अलावा जरूरी सुरक्षा चीज़ें है। यह थ्री लेयर्स के मास्क होते हैं जिन्हें धोने का बाद फिर इस्तेमाल किया जा सकता है।
निलेश एन रघानी आगे कहते हैं कि इसमें कोई होलसेलर अथवा रिटेलर नहीं होंगे। बल्कि यह डायरेक्ट ग्राहक से रिलेट होगा। जिसे जरूरत होगी वो इस पोर्टल पर जाकर आर्डर करेंगे। हम यह चीजें उनके द्वार तक बिना डिलीवरी चार्ज लिए पहुंचाएंगे। इंसानियत की सेवा के रूप में हम फैक्ट्री कीमत पर लोगों को मास्क और सेनेटाइजर जैसी चीजें देंगे। हम इस देश से कोरोना महामारी को ख़तम करने के लिए यह पहल शुरू कर रहे हैं।
एन आर ग्रुप आम आदमी के हित में काम कर रही है। एन आर ग्रुप कंपनी का जिंगल है 'अच्छी चीजें अच्छे दाम, देश के नाम'।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top