ताजा खबरें

0

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया था कि बहुप्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म 'लॉ' का प्रीमियर 17 जुलाई को किया जाएगा। और अब ट्रेलर के रिलीज से पहले, निर्माताओं ने अभिनेत्री रागिनी चंद्रन का एक नया दिलचस्प पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। रागिनी इस फ़िल्म के साथ अपना डेब्यू कर रही है।
नए पोस्टर के साथ उत्साह बढ़ाते हुए, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,"Who will decide what is right and wrong? ⚖️

इस क्राइम-थ्रिलर में रागिनी द्वारा अभिनीत नंदिनी के सफ़र से रूबरू करवाया जाएगा, जिसे एक भीषण अपराध के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रही है। अपने गुरु की सहायता से कानूनी व्यवस्था पर आधारित, फिल्म महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय और अपराध के खिलाफ आवाज उठाती है।
"लॉ" का निर्माण अश्विनी पुनीत राजकुमार व एम गोविंदा ने किया है और रघु समर्थ द्वारा निर्देशित है। कानूनी कन्नड़ नाटक का नेतृत्व रागिनी प्रजवाल ने किया है जो मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपना डेब्यू कर रही है और मुख्मंत्री चंद्रू, अच्युत कुमार, सुधरानी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में सिरी प्रह्लाद और दिग्गज अभिनेता मुख्मंत्री चंद्रू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
पुनीत राजकुमार की पीआरके प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, यह फिल्म 17 जुलाई, 2020 को दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से लॉन्च की जाएगी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top