मुम्बई। कोरोना वायरस के संक्रमण से हर व्यक्ति के बचाव के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है और लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इस जागरूक अभियान में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी तो जुड़े ही हैं साथ ही कई एनजीओ भी लोगों को जागरूक करने में तत्पर हैं। ऐसा ही एक एनजीओ है हेल्प उड़ान फाउंडेशन जिसके अध्यक्ष जीत चंदन, उपाध्यक्ष हेमांग कीर्तनिया और तकनीकी प्रमुख शुभ पटनी ने इस कोरोना काल में जनजागृति के लिए एक म्यूजिक वीडियो 'दूरी बनाये रखना' का निर्माण किया है। यह वीडियो लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का मैसेज देगी। वीडियो में कई सेलिब्रिटी के स्पीच के साथ सामाजिक कार्यों को भी दर्शाया गया है। इस अलबम के गायक आदर्श अग्रवाल, गीतकार हुल्लास जैन, कंपोजर सारस्वत के एन, लेखक निर्देशक निशि दोषी, कोरियोग्राफर कौमी शाह, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जीत चौहान, एडिटर शुभ पटनी और जीनय संघवी हैं। वीडियो निर्माण में राकेश संघवी का विशेष सहयोग रहा है।
हेल्प उड़ान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष हेमांग कीर्तनिया ने बताया कि इस एनजीओ के तहत लॉकडाउन के समय से कई गरीब परिवारों को राशन, मास्क व सेनेटाइजर बांटा जा रहा है। बारिश में गरीब तबके पर संकट मंडरा रही है जिसे ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था जरूरतमंदों को रेनकोट, छतरी प्रदान करने की योजना बनाई है।
एनजीओ के अध्यक्ष जीत चंदन ने उत्साहपूर्वक बताया कि यह फाउंडेशन बैंगलुरू से पिछले डेढ़ साल में कर्नाटक, गुजरात के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सेविंग मशीन उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में जुटी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के समर्थन में निम्न स्तर के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की हमारी कोशिश है। लॉकडाउन में कुछ अन्य एनजीओ के सहयोग से हमनें हजारों मजदूरों को भोजन व राशन का व्यवस्था किया है। दक्षिण मुम्बई के अलावा बिहार तक हमनें मदद का बढ़ाया है और आगे भी हमारा जनसेवा कार्य जारी रहेगा।
- संतोष साहू
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.