ताजा खबरें

0
1 लाख एन95 मास्क और 5 लाख 3 प्लाई मास्क किए दान 
मुंबई : सैनी, निर्माण, खनन और सामग्री हैंडलिंग उपकरण, भारी मशीनरी और अक्षय ऊर्जा समाधान के अग्रणी र्निमाता ने कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में महाराष्ट्र सरकार का समर्थन करते हुए, एमआईडीसी के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार को 1 लाख एन95 मास्क और 5 लाख 3 प्लाई मास्क दान किए हैं। दीपक गर्ग (प्रबंध निदेशक सैनी साउथ एशिया एंड सैनी इंडिया) ने राजेश टोपे (सार्वजानिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, महाराष्ट्र सरकार) को ये मास्क सौपें। 
लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों और लोगों को मास्क और पीपीई किट्स दान करने में सैनी इंडिया अग्रणी रही है।  इसके साथ ही विभिन्न निर्माण स्थलों पर काम करने वाले लोगों को भी मास्क प्रदान कर मदद करने में सैनी इंडिया आगे रही है।  सैनी ने मंदी के कारण प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को भोजन राशन भी दिया था। 
 दीपक गर्ग ने कहा कि, 'एक सामजिक रूप से जागरूक कंपनी के रूप में, हमने अपने कोरोना योद्धाओं को सुरक्षित रखने के इरादे से एन95 मास्क प्रदान करने में यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाया है।  मैं भी कोविड से निपटने में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करता हूं।  मुझे पूरा विश्वास है कि हम जल्द ही एक कोरोना मुक्त देश होंगे। 
 राजेश टोपे ने मास्क दान करने के लिए सैनी इंडिया का धन्यवाद किया और कंपनी को सलाह दी कि वे भारत के लोगों की भलाई के लिए ऐसी गतविधियों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top