ताजा खबरें

0



6-8 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव में मध्य प्रदेश पर्यटन के अनछुए पहलुओं की दिखेगी झांकी।
मध्यप्रदेश आने वाले पर्यटकों को मिलेगा यात्रा का अनूठा अनुभव, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस उत्सव को ओरछा के ऐतिहासिक शहर में मनाने की घोषणा की।
 राज्य के सांस्कृतिक विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और वास्तुशास्त्र को मनाने का उत्सव
मध्यप्रदेश अपने लोकप्रिय पर्यटन स्थलों खजुराहो, उज्जैन, साँची, भीमबेटका के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही उन अनदेखे स्थानों के लिए जैसे ओरछा जिसे हाल ही में श्रेष्ठ ऐतिहासिक शहर होने का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
नमस्ते ओरछा के माध्यम से मध्यप्रदेश को प्रस्तुत किया जाएगा।

मुंबई : मध्यप्रदेश सरकार के राज्य पर्यटन बोर्ड ने राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत की दिशा में एक और कड़ी जोड़ दी है जिसके तहत 'नमस्ते ओरछा' नाम के एक नए उत्सव का आयोजन 6 से 8 मार्च 2020 को किया जाएगा। राज्य के सांस्कृतिक विरासत का यह तीन दिवसीय उत्सव ऐतिहासिक शहर ओरछा में मनाया जायेगा। इस उत्सव की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन सचिव और मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक फैज़ अहमद किदवई और उत्सव की निदेशक यास्मीन किदवई मुंबई में एक छोटे से कार्यक्रम के माध्यम से की गई।
इस प्राचीन और अनूठे शहर में तीन दिन चलने वाले इस उत्सव में संगीत, नृत्य, कला, स्वास्थ्य, पर्यटन, प्रकृति, साहसिक कार्य, इतिहास और संस्कृति जैसी तमाम गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इन गतिविधियों का संचालन अपने-अपने क्षेत्रों के दिग्गजों द्वारा किया जायेगा जिसमे आमंत्रित किये गए प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। साथ ही बेतवा नदी के किनारे खूबसूरत महाआरती का भी आयोजन इस अवसर पर किया जाएगा।
जानी मानी गायिका पद्मश्री शुभा मुद्गल, प्रख्यात संगीतकार-लेखक स्वानंद किरकिरे, लोक्रपिय गायिका शिल्पा राव, प्रख्यात कंपोजर क्लिंटन सेरेजो, फ्यूज़न राक संगीत के प्रणेता इंडियन ओशन, विख्यात कलाकार मनोज वाजपेयी और तमाम कलाकार इस उत्सव में दर्शकों के लिए एक नया अनुभव प्रदान करेंगे।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (पर्यटन निगम) को हाल ही में 10 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं और लोनली प्लेनेट ने राज्य को दुनिया के तीन 'श्रेष्ठ मूल्यवान पर्यटन स्थलों' (बेस्ट वैल्यू डेस्टिनेशन) की सूची में शामिल किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यटन को विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कड़ी कहा है और अपना लक्ष्य मध्य प्रदेश को घरेलू और विदेशी पर्यटकों के रूप में आकर्षक स्थान के रूप में बढ़ावा देना बताया है।
मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन सचिव और मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक फैज़ अहमद किदवई ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश भर का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल है और आतंरिक पर्यटन को विकसित करने के यहां भारी सम्भवनाएँ हैं। माननीय मुख्यमंत्री के विचारों के अनुरूप पर्यटन को एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया गया है। हम राज्य में अवसरों और राज्य की संपन्न संस्कृति, प्राकृतिक और वास्तुकला की विरासत, परम्पराओं और इतिहास को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय कर रहे हैं। यह उत्सव ओरछा के स्थानीय लोगों में गर्व का संचार करेगा और उनके निवास स्थान को आगंतुकों/पर्यटकों के दिल में स्थापित करेगा। इसके साथ ही इस उत्सव के माध्यम से मध्य प्रदेश की तमाम खूबियों को सबके सामने रखने का मौका मिलेगा।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top