
सरल गीता परिवार द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव मालाड (पश्चिम) एस. वी. रोड, मालाड शॉपिंग सेंटर के पीछे स्थित श्री साईं दर्शन मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। पं. सुभाष मिश्रा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का लाभ सैकड़ों शिवभक्तों को मिला।
भाजपा नेता धैरप शाह व परिवार ने पूजन संकल्प ग्रहण किया जबकि डॉ. बी. आर. कुमार अग्रवाल के संरक्षण व सुनील काबरा के संयोजन में संपन्न इस महोत्सव में राजेश मिश्रा, कैलाश देवड़ा, राधावल्लभ केजरीवाल, अनूप त्रिवेदी, देवेन्द्र शुक्ला, अजय पोद्दार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में फलाहार व जलपान सेवा विनोद शर्मा, नानू सोढा, सुंदर पाण्डेय, सैयद जहूर आलम ने संभाली साथ ही चेतन महोविया, असलम कुरैशी, अमर राठौड़, ध्रुव राठौड़, आदि द्वारा जलपान व अतिथि सम्मान व्यवस्था की गयी तथा प्रसादम सेवा जय केटरिंग सर्विस की थी। शाम के सत्र में प्रसिद्ध गायक कमलेश उपाध्याय ‘हरिपुरी’ ने भजन संध्या प्रस्तुत कर इस महोत्सव को सुरों से पिरो दिया।
इस आयोजन में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र खेतान व कन्हैया यादव का अमूल्य गोगदान रहा। इस अवसर पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर, जिलाध्यक्ष विनोद शेलार, प्रभाग समिति अध्यक्ष विनोद मिश्रा, डॉ. नीलू जैन, नगरसेविका सेजल देसाई, बलदेव सिंह मानकू (बिल्लाजी), कांग्रेस नेता नानू सोढा, विनोद शर्मा, वशिष्ठ नारायण विश्वकर्मा, मुंबई केडिया समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, परमार्थ सेवा समिति के कोषाध्यक्ष राजाराम माहेश्वरी, पवन लाठ, सुनील केडिया, नरेश छावछरिया, चंद्रशेखर शुक्ला आदि उपस्थित थे। समारोह के दौरान दोपहर का सामना के निवासी संपादक अनिल तिवारी, मुख्य उपसंपादक अभय मिश्रा, प्रवासी सन्देश के संपादक अरुण उपाध्याय, दबंग दुनिया के संपादक एस. पी. यादव, न्यूज पोर्टल मेट्रो हलचल की संपादक अनीता शुक्ला, राजस्थान पत्रिका के संवाददाता विजय यादव, श्याम मिश्रा, अवनींद्र आशुतोष, दिनेश कुमार, संतोष साहू, शत्रुघ्न प्रसाद, गोपीकृष्ण बुबना, सुरेंद्र गुप्ता, अभिनेत्री कंचन अवस्थी, मिसेज इंडिया यूनिवर्स (ईस्ट इंडिया) 2018 संगीता सिंह, विनोद पाण्डेय, दीनदयाल मुरारका आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह संचालन व आभार प्रदर्शन विजय यादव व गंगाराम विश्वकर्मा ने किया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.