ताजा खबरें

0





प्रेम की प्राप्ति के लिए इंसान जमीन आसमान एक कर देता है। जब तक उसे सच्चा प्यार मिल न जाये उसकी बेचैनी कम नहीं होती।
सच्चे प्यार तक पहुंचने के लिए प्रेमी को फूल से लेकर कांटों तक का सफर तय करना पड़ता है और यह अनुभव उसके जीवन को यादगार बना देता है। कुछ इसी तरह से सच्चे प्यार की तलाश में तीन प्रेमियों की यात्रा को एक खूबसूरत कहानी में पिरो कर निर्देशक जितेन पारिख हिंदी फिल्म 'मेरा प्यार तुम ही हो' बनाने जा रहे हैं।
जितेन ने बताया कि यह प्रेम त्रिकोण पर आधारित विशुद्ध रोमांटिक फिल्म होगी जिसमें भारत से एक लड़का लंदन की एक लड़की का प्यार पाने के लिए निकलता है। इसी बीच उससे एक अन्य लड़की मिलती है। वह लड़की उसे अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई सारे हथकंडे अपनाती है, यही इस फ़िल्म का दिलचस्प पहलू होगा। इस फ़िल्म के निर्माता रिज़वान शेख हैं तथा फ़िल्म में मुम्बई के डॉक्टर निल गांधी मुख्य भूमिका निभाएंगे और उनके साथ रोज़ और मैत्री रायजादा होंगी। संगीतकार राज सेन दो सुंदर गीतों के धुन से फ़िल्म को सजायेंगे।
यह फ़िल्म जनवरी से फ्लोर पर जाएगी। फ़िल्म की शूटिंग लंदन में होगी।
बता दें कि जितेन पारिख बॉलीवुड में कई गुजराती, मराठी और हिंदी फिल्म बना चुके हैं। उनके पिता सन 1962 से फ़िल्म के लिए ट्रॉफी का निर्माण करते थे साथ ही फायनांस भी किये हैं। लेकिन जितेन बिजनेसमैन न बनकर रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि रखते थे इसीलिए फ़िल्म निर्देशन में आ गए। जितेन  पहली बार जैकी श्रॉफ और काजोल अभिनीत फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' के क्रिएटिव डायरेक्टर रहे। अभी हाल ही में उनकी एक डॉक्यूमेंट्री जयपुर फ़िल्म फेस्टिवल में चयनित हुई है।
फ़िल्म की हिरोइन मैत्री रायजादा बड़ौदा और अहमदाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य की हैं। फिर मॉडलिंग करते हुए अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाने आयी हैं। वह 2016 में मिस भारत चुनी गई और 2018 में मिस इंडिया की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। फिलहाल रंगमंच में सक्रिय हैं। मैत्री ने बताया कि जितेन जी की सीरियल के पायलट में अभिनय करने का मौका मिला था और अब इस बड़ी फिल्म के लिए उनका ऑफर मेरे लिए चमत्कार से कम नहीं है।

संतोष साहू

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top