ताजा खबरें

0


 नवोदित गायक ईशान खान इस महीने की आखिर में अपना पहला गाना लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईशान मूलतः नागपुर के रहने वाले है, ईशान ने अपने शहर के लोगों के लिए तक़रीबन ८ महीनो बाद परफॉर्म किया, इस के लिए उन्हें विशेष रूप से बहुत प्रशंसा मिली, साथ ही उन्होंने आगामी सिंगल 'लक्क बूम बूम' सॉन्ग गाया जिसे बहुत ज्यादा सराहा गया, यह गीत जल्द ही लॉन्च होने वाला है।
 नागपुर सिटी पुलिस वेलफेयर शो के लिए स्टेडियम पूरी तरह हाउसफुल था। संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों के साथ छोटे बच्चे समेत दादा-दादी से लेकर नाना- नानी तक की भीड़ स्टार्स को देखने सुनने बड़ी तादात में संगीत समारोह में आये थे।
 शो में परफॉर्म करना ईशान के लिए यह गर्व का क्षण रहा, इस शो में नेहा कक्कड़, उर्वशी रौतेला, वरुण शर्मा, अली असगर, दिव्यंका त्रिपाठी और नताशा सूरी जैसी लोकप्रिय हस्तियों ने भी परफॉर्म किया तथा लोगो की वाह वाही बटौरी। अपने बैंड के सदस्यों के साथ, ईशान ने सुनिश्चित किया कि दर्शकों के लिए एक यादगार पल साबित हो सके इसलिए उन्होंने बॉलीवुड के कुछ सबसे लोकप्रिय गाने गाए। अपने प्रदर्शन के दौरान ईशान ने नागपुरियों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
 यह शो खास तौर पर पुलिस महकमे में काम करने वाले सभी जवानो को समर्पित था, इस शो का जरिये काम करते हुए शहीद पुलिस वाले तथा अपने कर्तव्य निभाते हुए घायल हुए तथा शारीरिक रूप से घायल पुलिस वालो के लिए तथा उनके परिजनों को एक सहयोग करने के लिए उस वेलफेयर का आयोजन नागपुर के मनकापुर इंडोर स्टेडियम में  किया गया था। 

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top