मुम्बई : आज के आधुनिक परिवेश में औरतों को आगे बढ़ने के लिए कई प्लेटफॉर्म प्राप्त हो रहें है, पर कुछ चीजें ऐसी भी है जिसमें आज भी लड़कियों के पैर पर जंजीर पड़ी है उन्हें परिवार और जिम्मेदारियों के आगे ही सारा जीवन बिताना पड़ जाता है।
वे महिलाएं जो कुछ करने के लिए मन में सपने संजोए रहती है उन्ही को पंख देने के लिए 'परफेक्ट मिसेज इंडिया 2019' अवार्ड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उम्र की सीमा नहीं है बस उनके प्रतिभा पर ध्यान दिया जाता है। इसमें अंग्रेजी भाषा अधिक बल नहीं दिया जाता वरन महिलाएं अपने मातृभाषा में अपना वक्तव्य दे सकती है। गृहणी या कामकाजी महिलाएं जो कुछ अलग करना चाहती हैं उनको 'परफेक्ट वुमन' का प्लेटफॉर्म आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है।
इसमें कोई कठिन नियम नहीं है। विभिन्न प्रान्त से आई महिलाओं में से चुनाव करके विशेष तीस प्रतिभाशाली महिलाओं चयन किया जाता है। उन्हीं में से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ महिला को 'परफेक्ट मिसेज इंडिया' के अवार्ड से नवाजा जाता है।
डॉ खुशी गुरुभाई और गुरुभाई सुरेशभाई ठक्कर की कंपनी 'इंटरटेनमेंट टाइगर' इस शो को संचालित कर रही है। यह शो का दूसरा वर्ष है और प्रथम वर्ष के शो से अधिक इस वर्ष के शो को अधिक सराहना और प्रसिद्धि मिली है। परफेक्ट मिसेज इंडिया 2019 के दूसरे सीजन की निर्णायक मंडली में बॉलीवुड अभिनेत्री क़ायनात अरोरा, चाहत खन्ना, जसलीन मथारू, वैष्णवी मैकडोनाल्ड फ़िज़ा खान सहित टीवी के नामी चेहरे हैं।
गुरुभाई की कंपनी महिलाओं के मार्गदर्शन, इंटरटेनमेंट और फैशन जगत की जानकारी देने के लिए परफेक्ट वूमेन नामक मासिक पत्रिका का भी संपादन कर रही है। इस शो का ग्रैंड फिनाले 21 सितंबर को कंट्री क्लब में होगा।
'परफेक्ट मिसेज इंडिया 2019' के दूसरे सीजन में विवाहित महिलाओं के लिए कई आयाम रखा गया है, जिन्हें देखकर उनके ससुराल और मायके पक्ष को खुशी होगी और वे खुद उनका उत्साहवर्धन करेंगे। वह महिलाएं जो गृहस्थी के अलावा कुछ कर दिखाने का जज्बा रखती है उनको एक नई दिशा प्रदान करता है।
- गायत्री साहू
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.