0






 हाल ही में हिंदी फिल्म 'फोर्टी प्लस' का फर्स्ट लुक और प्रोमो रिलीज हुआ। उसी मौके पर फ़िल्म इंडस्ट्री की जानीमानी हस्तियों के साथ फ़िल्म की कास्ट एंड क्रू भी मौजूद रही। सभी ने फ़िल्म के कांसेप्ट की सराहना की। फ़िल्म 40 साल की उम्र पर कर चुकी महिला पर आधारित है, जो इस साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें मुख्य भूमिका में हैं हरियाणा की चर्चित सुनीता डाबर और अन्नू भाटिया। इसके अलावा मोनिका सिंह, साजिदा खान, विपिन परोचा और हंसी परमार भी फ़िल्म में नज़र आएंगी। 
 फ़िल्म के निर्माता - निर्देशक रजिंदर वर्मा ने कहा कि फ़िल्म की कहानी 40 प्लस के उन लोगों पर आधारित है, जो मुम्बई में स्ट्रगल करने आते हैं और निराशा के शिकार हो जाते हैं। सब शाहरुख - सलमान को देख कर तो आते हैं, मगर उनके पीछे का स्ट्रगल को कोई नहीं देखता है। हमने इसमें उसी को दिखाने की कोशिश की है। फ़िल्म की एक खास बात और यह है कि हर कोई ऐसी फिल्में पुरूषों को लेकर बनाते हैं। मगर हमने इसमें महिलाओं को लेकर बनाया है। सही मायनों में यह वीमेन ओरिएंटेड फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी बेहद अच्छी है, जो समाज में महिलाओ के साथ होने वाले एकतरफा व्यवहार पर चोट करेगी। 
उन्होंने कहा कि फ़िल्म को हमने मुंबई, कुरुक्षेत्र, हरियाणा और मनाली में शूट किया है। फ़िल्म में 3 गाने होंगे, जिसमे एक आइटम सोंग है। फ़िल्म का निर्माण यश बाबा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। फ़िल्म की कहानी खुद रजिंदर वर्मा ने लिखी है। फ़िल्म के सह निर्माता किरण वर्मा और निष्ठा वर्मा , डीओपी हरपाल गिल और पृथ्वी , संगीतकार विशाल शेलके और गीतकार अनामिका गौर व गुलाम मोहम्मद खवर हैं।

Post a Comment

 
Top