ताजा खबरें

0
आज की युवा पीढ़ी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जितनी तरक्की की है, उसी क्रम में ऐसेे भी युवाओं की कमी नहीं जो धड़ल्ले से नशे की चपेट में आते जा रहे हैं। निर्माता  विनोद कुमार की फिल्म "लव इन कॉलेज" इन्हीं समस्याओं के कारण निवारण का मुद्दा उठाती है। आर. वी. सीरिज के बैनर तले बनी इस यूथफुल फिल्म को विशन यादव ने निर्देशित किया है। "लव इन कॉलेज" मेें प्यार मोहब्बत तो है ही इसमें नैतिक मूल्यों की रक्षा करने की चिंता भी है। 
कन्स्ट्रक्शन फील्ड से फिल्म निर्माण क्षेत्र में उतरने वाले विनोद कुमार ने अपनी पहली फिल्म में  पेचीदा विषय उठाया है ।
 "लव इन कॉलेज" नाम से तो सिर्फ प्यार झलकता है। आपने इसमें और भी कुछ डाला है पूछने पर विनोद कुमार का कहना है कि यह यंगस्टर्स की फिल्म है फिर प्यार मोहब्बत तो रहेगा ही पर केेेवल इतना ही नहीं है इसमें ड्रग स्मगलिंग, ड्रग एडिक्शन जैैसी कुुुसंगति, व्यसन ने नयी पीढ़ी को कैसे जकड़ा हुआ है इस बात को दिखाया गया है। इस तरह के गलत कार्यों में और कैसे कैसे नकाबपोश शामिल हैं, इसका भी खुलासा किया है।
  निर्माता विनोद कुमार बताते हैं कि कॉलेज के ज़माने से ही यह विषय मेरे दिमाग में था। यह बहुत बड़ी समस्या है जो हमारी युवा पीढ़ी को सर्वनाश की ओर ले जा रही है।
 भरपूर मनोरंजन है। कॉमेडी भी जमकर है। लेकिन यह फिल्म मूल बात से भटकती नहीं। नशाखोरी और उसकी गिरफ्त में फंसी युवा पीढ़ी को एक नयी राह दिखाती है हमारी फिल्मी। इसमें उपदेश नहीं है मगर एक संदेश जरूर है।
फ़िल्म में शान के साथ नवोदित गायिका सुष्मिता यादव ने बड़े कर्णप्रिय गीत गाये हैं। शान ने उसकी बड़ी तारीफ की फिर सुष्मिता से पांच गाने और गवाये। स्पर्श राठौड़ ने भी गाया है। राजेश घायल और श्याम सोनी ने  गीत लिखे हैं। विनोद राजेश का संगीत मेलोडियस है।
 लव इन कॉलेज में सपन कृष्णा, प्रिया गुप्ता, अभिषेक दीक्षित, किरण कुमार, मुश्ताक़ खान, अहसान कुरैशी, अनिल यादव, मल्लिका सिंह, दानिश राणा, अंकित राघव,भूपेन्द्र सिंह , प्रकाश चौधरी , आइटम गर्ल अंजुम खान , काजल तिवारी, अर्पिता ठाकुर, मिताली शाह और वेद प्रकाश बिंद प्रमुख कलाकार हैं। लेखक अहमद सिद्दीकी, संपादक अमित कसेरा हैं। फिल्म के डायरेक्टर विशन यादव ही डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी हैं।
विनोद कुमार ने "धर्मयुद्ध" शीर्षक से एक  धारावाहिक दूरदर्शन के लिए बनाया है जिसमें सुधा चंद्रन और दर्पण श्रीवास्तव ने अभिनय किया है।

-संतोष साहू

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top