ताजा खबरें

2

 
मि.प.संवाददाता/मुंबई


       इस वर्ष भी हिंदुस्तान का ७२ वा स्वतंत्रता दिवस मिशन पत्रकारिता ने अपने अनोखो अंदाज में मनाया। इस बार जिन्हें दुनियां देखने को मुनासिब नहीं होता उनके हाथों ध्वजारोहन कर गौरवान्वित किया गया। जी हा जोगेश्वरी पश्चिम के ‘एम.एन.बी. इंडस्ट्रीयल होम फॉर द ब्लाइंड‘ नामक अंध विद्यालय के अंध छात्रों द्वारा ध्वजारोहन कर देश के तिरंगे को सलामी दी गई। इस मौके पर अभिनेत्री रोमा अरोरा भी मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित होकर अंध छात्रों के साथ समय बिताया। 


   हर बार देखा गया कि किसी राजनेता या बडे प्रतिष्ठितों के हाथों ध्वजारोहन कर तिरंगा लहराया गया। मगर मिशन पत्रकारिता ने अपनी प्रथा को कायम रखते हुए इस बार भी अपने अनोखे अंदाज में ही तिरंगे का सम्मान किया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी संस्था ने एक ऐसी महिला के हाथो तिरंगा लहराया था, जो पिछले ४० सालों से मनपा विभाग में काँट्रेक द्वारा कचरा साफ करने का कार्य कर रही है। बता दे कि कचरा साफ करनेवाली महिला द्वारा जब तिरंगा लहराया गया तब उसके खुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उसी प्रकार दुसरे वर्ष भी एक वॉचमैन को भी जब यह मौका दिया तो यही नजारा देखने को मिला। 


  पेशे से एक डॉक्टर भी रही अभिनेत्री रोमा अरोरा ने इस वर्ष स्वयं इच्छा जाहिर की उन्हें मिशन पत्रकारिता संस्था के माध्यम से दिव्यांग छात्रों के लिए कुछ दान देना है। तब अध्यक्ष शैलेष जायसवाल ने उन्हें ध्वजारोहन के अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में आमंत्रित किया। तब उन्होंने अपनी माता डॉ कुसुम अरोरा के साथ उपस्थित होकर दिव्यांग छात्रों के साथ तिरंगा लहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर मिशन पत्रकारिता बाल विकास समिती के अध्यक्ष विनोद कांकरिया ने अंध छात्रों को वॉटर बॉटले दान में दी। ध्वजारोहन के पश्चात मिशन पत्रकारिता की पूरी टीम ने जोगेश्वरी पश्चिम के ‘एम.एन.बी. इंडस्ट्रीयल होम फॉर द ब्लाइंड‘ नामक अंध विद्यालय में जाकर दिव्यांगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। जबकि कार्यकर्ता श्रीमती अंजली सरकाले ने टीफिन बॉक्स एवं बिस्कुट उन्हें दान मे दी। जबकि रोमा अरोरा ने अपनी ओर से वेफर, बिस्कुट, केक और फ्रूटी वितरित कर दिव्यांगों के साथ काफी समय बिताया। विद्यालय के व्यवस्थापर मयंक शेखर ने टीम का आभार माना। 

    जबकि इस मौके पर मिशन पत्रकारिता की सीईओ गीता जायसवाल, कोषाध्यक्षा विद्या जायसवाल, कार्यकारी सदस्य निलेश कोकमकर, बाल विकास समिती के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद कांकरिया, पालघर जिला के ब्यरो चीफ रमेशचंद्र दुबे, स्थानीय शिवसेना शाखाप्रमुख अमरनाथ मालवणकर, मिशन कार्यकर्ता मोहम्मद सईद शेख, इस्माईल अमीन खान, विमल शुक्ला, मांगीलाल रावल, रजिंदर जैसवार, राकेश कोकमकर, अनस अमीर अंसारी, शिवसागर यादव, भावेश राणे, सुधाकर पेडामकर तथा वैष्णवी व रितिका जैसवार समेत कई स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top