मुंबई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल ‘ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह वाहन ग्राहकों को सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नॉलजी (FFV-SHEV) और E20 से E85 तक सभी इथेनॉल फ्यूल ब्लेंड्स के उपयोग की सुविधा के साथ ‘डबल पीस ऑफ माइंड’ प्रदान करती है। टोयोटा के मल्टी-पाथवे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए यह मॉडल स्थानीय स्तर पर निर्मित फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और ई-ड्राइव से लैस है, जो देश के ऊर्जा सुरक्षा और डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों में योगदान देता है। भारत और जापान स्थित टोयोटा की इंजीनियरिंग टीमों ने शहरों, राजमार्गों, पहाड़ी क्षेत्रों और कठिन सड़कों व विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में इसका व्यापक राष्ट्रव्यापी परीक्षण किया है।
इस लॉन्च पर टीकेएम के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ मसाकाजू योशिमुरा ने कहा कि ऊर्जा परिवर्तन और कार्बन न्यूट्रैलिटी की दिशा में कोई एकमात्र समाधान नहीं है, विशेष रूप से भारत जैसे विविध बाजार में, और यह वाहन इलेक्ट्रिफिकेशन तथा E20 से E85 इथेनॉल फ्लेक्सिबिलिटी के जरिए ग्राहकों के विकल्पों का विस्तार करती है। टीकेएम के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तदाशी असाजुमा ने कहा कि नई डिज़ाइन, प्रीमियम आराम और FFV-SHEV टेक्नॉलजी ग्राहकों को अधिक टिकाऊ और आकर्षक मोबिलिटी अनुभव देती है। वहीं, सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री सबरी मनोहर ने बताया कि नए G हाइब्रिड और GX हाइब्रिड ग्रेड्स के साथ यह लाइन-अप आराम, सुरक्षा और आधुनिक फीचर्स का संतुलन पेश करती है।
पावरट्रेन और दक्षता की बात करें तो इसमें टोयोटा हाइब्रिड सिस्टम (THS) और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ TNGA 2.0-लीटर इंजन दिया गया है, जो 147 kW (197.13 HP) की संयुक्त अधिकतम पावर प्रदान करता है। इसमें EV, Eco और Power ड्राइव मोड्स उपलब्ध हैं तथा यह E20 फ्यूल ब्लेंड के साथ 22.58 किमी/लीटर की ईंधन दक्षता देती है और आगामी WLTP नियमों के अनुरूप तैयार की गई है।
एक्सटीरियर में नए फ्रंट बंपर, ग्रिल, प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प्स, अपर ग्रिल में समाहित डबल-स्टैक्ड LED DRLs, त्रिकोणीय ग्रिल मोटिफ, थ्री-डायमेंशनल लोअर ग्रिल, डबल-स्टैक्ड रियर कॉम्बिनेशन लैम्प्स, अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, रूफ-एंड स्पॉइलर और रियर क्रोम गार्निश इसे दमदार SUV-प्रेरित रूप देते हैं। वाहन सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल माइका, सिल्वर मेटैलिक, ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक और एटिट्यूड ब्लैक माइका—इन पांच रंगों में उपलब्ध है।
7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन वाले केबिन में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, सिल्वर व पियानो-ब्लैक एक्सेंट्स, आर्ट-लेदर डोर आर्मरेस्ट्स व कंसोल बॉक्स, लेदर स्टीयरिंग व्हील, रियर ट्रे टेबल, ब्लू एम्बिएंट इल्यूमिनेशन और क्विल्टेड डार्क चेस्टनट आर्ट-लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। 7-सीटर में वॉक-इन स्लाइड व साइड टेबल्स के साथ सेकेंड-रो कैप्टन सीट्स और 8-सीटर में 60:40 स्प्लिट सीटिंग मिलती है। पावर्ड ओटोमन सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, ड्यूल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, PM 2.5 फिल्टर, पावर बैक डोर और पैडल शिफ्टर्स सुविधा को बढ़ाते हैं।
कनेक्टिविटी और इंफोटेनमेंट के लिए इसमें नया 31.2 सेमी (12.3-इंच) इंफोटेनमेंट सिस्टम, 31.2 सेमी (12.3-इंच) TFT मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, टोयोटा आई-कनेक्ट, वायरलेस एप्पल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो, टेलीमैटिक्स, रिमोट एसी कंट्रोल और सब-वूफर्स के साथ 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिए 6 SRS एयरबैग्स, तीनों रो के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर्स, ABS के साथ EBD, VSC, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक्स, ISOFIX, TPMS, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर और टोयोटा सेफ्टी सेंस 3.0™ (डायनेमिक रडार क्रूज़ कंट्रोल, लेन ट्रैकिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑटोमैटिक हाई बीम) शामिल हैं।
ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड नए G हाइब्रिड और GX हाइब्रिड ग्रेड्स के साथ VX हाइब्रिड और ZX हाइब्रिड ग्रेड्स में उपलब्ध होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत रुपये 19,99,000 से शुरू होती है: G हाइब्रिड (7S और 8S) रुपये 19,99,000, GX हाइब्रिड 7S रुपये 23,99,000, GX हाइब्रिड 8S रुपये 24,04,000, VX हाइब्रिड 7S रुपये 28,79,000, VX हाइब्रिड 8S रुपये 28,84,000 और ZX हाइब्रिड 7S रुपये 31,99,000। ग्राहक को 3 वर्ष / 100,000 किमी वारंटी (5 वर्ष / 220,000 किमी तक विस्तार योग्य), हाइब्रिड बैटरी पर 8 वर्ष / 160,000 किमी वारंटी, 3 वर्ष की रोडसाइड असिस्टेंस और टी-केयर का लाभ मिलेगा।
Post a Comment