मध्य रात्रि में खुलेआम पियक्कड़ों को रंगेहाथ पकड़कर नगरसेवक नवीन सिंह ने चेताया, दोबारा दिखे तो अंजाम के लिए रहो तैयार
मीरा-भायंदर। विगत मनपा चुनाव में शिवसेना का अभेद्य किला ढहाकर भाजपा के नगरसेवक निर्वाचित हुए नवीन सिंह अपने प्रभाग क्रमांक 16 को स्वच्छ, सुंदर, सौहार्दपूर्ण तथा सर्व-सुविधा संपन्न बनाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। जिसमें उन्हें विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन का मार्गदर्शन व महापौर डिंपल विनोद मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, सभागृह नेता एड रवि व्यास, स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत समेत साथी नगरसेवकों, मनपा शासन-प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। बीते दिनों नवीन सिंह को प्रभाग क्रमांक 16 के सुरभि हॉल के पास फुटपाथ पर खुलेआम शराब का सेवन किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नवीन सिंह ने बताया कि सिर्फ 2 दिन पहले ही पूरे फुटपाथ की सफाई करवाई गई थी, लेकिन मौके पर जाकर जब हमने स्थिति का जायजा लिया, तो शराब की तमाम खाली बोतलें मिलीं, और वहां शराब का सेवन कर रहे लोगों को रंगे हाथ पकड़कर सख्त चेतावनी दी कि आगे से यहां कोई दिखाई नहीं देना चाहिए। साथ ही संबंधित बीयर शॉप संचालक को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा न मिले। भाजपा के दबंग व कार्यसम्राट जुझारू नगरसेवक व मनपा स्थायी समिति के सदस्य नवीन सिंह ने कहा कि हम सभी भाजपा जनसेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत अभियान को जमीनी स्तर पर अंजाम देने के लिए महाराष्ट्र में अपने सर्वोच्च नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मीरा-भायंदर में अपने कार्यसम्राट विधायक और शहर के मेट्रो मैन विकास पुरूष नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन के मार्गदर्शन में शहर को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं। नवीन सिंह ने दृढ़ता के साथ कहा कि पुराने दिन लद गए, अब यह प्रभाग विकसित भारत और सेवा संकल्प और उसको मूर्त रूप देने का है, लिहाजा प्रभाग क्रमांक 16 में स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Post a Comment