टेक और सपोर्ट टीम को 3,000 से अधिक तक बढ़ाने की योजना
मुंबई। दुनिया के लीडिंग लोकल कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक डोरडैश ने हैदराबाद में अपने टैलेंट हब की शुरुआत की है। यह कदम तेलंगाना के प्रतिभा और इनोवेशन इकोसिस्टम के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी शुरुआत में 500 प्रोफेशनल्स के साथ ऑपरेशंस शुरू कर रही है और अगले दो वर्षों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 3,000 से अधिक करने की योजना बना रही है।
इस सुविधा का उद्घाटन तेलंगाना सरकार के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, उद्योग एवं वाणिज्य तथा विधायी मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने किया। इस अवसर पर डोरडैश के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रवि इनुकोंडा, डोरडैश में सीनियर डायरेक्टर, वर्कफोर्स स्ट्रैटेजी एंड टैलेंट एक्विजिशन ऑपरेशंस जेना कोन्के और तेलंगाना सरकार के आईटी सलाहकार श्री साई कृष्णा भी उपस्थित रहे।
हाइटेक सिटी स्थित हैदराबाद हब में शुरुआत में कस्टमर एक्सपीरियंस एंड इंटीग्रिटी (सीएक्सआई) और जी एंड ए टीमें काम करेंगी। इसका सीएक्सआई ऑपरेशन टेम्पे, एरिज़ोना और मेक्सिको सिटी के बाद वैश्विक स्तर पर डोरडैश का तीसरा इन-हाउस सीएक्सआई सर्विस सेंटर होगा। यह हब डोरडैश के ग्लोबल प्लेटफार्म को सहयोग देगा और कंपनी के विभिन्न मार्केट्स में कंज्यूमर्स, मर्चेंट्स और डैशर्स के लिए भरोसेमंद अनुभव प्रदान करने में मदद करेगा।
हैदराबाद की टीम डोरडैश के उस वैश्विक प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगी, जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में 5.6 करोड़ से अधिक मंथली ऐक्टिव यूजर्स को सेवाएं देता है। इन क्षेत्रों की संयुक्त आबादी एक अरब से अधिक है।
अमेज़न, वॉलमार्ट और उबर के बाद इसे हैदराबाद के हाइपरलोकल डिजिटल कॉमर्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में देखा जा रहा है। डोरडैश दुनिया की शीर्ष तीन कंपनियों में शामिल है और अमेरिका में 65% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ नंबर-1 स्थान पर है। वर्ष 2025 में कंपनी का मार्केटप्लेस ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (जीओवी) 100 अरब डॉलर से अधिक रहा।
डोरडैश 40 से अधिक देशों में परिचालन करती है और सालाना 3 अरब से अधिक ऑर्डर डिलीवर करती है। कंपनी के पास 80 लाख से अधिक की फ्लीट-ऑन-स्ट्रीट डिलीवरी क्षमता है। इसके साथ हैदराबाद अमेज़न, वॉलमार्ट, फेडएक्स, जोमैटो, उबर और स्विगी जैसी हाइपरलोकल डिजिटल कॉमर्स कंपनियों के लिए भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर रहा है।
तेलंगाना सरकार के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, उद्योग एवं वाणिज्य तथा विधायी मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कहा, “डोरडैश द्वारा अपनी तेज वृद्धि को गति देने के लिए हैदराबाद में क्षमताओं का निर्माण करने का निर्णय इस बात की मजबूत पुष्टि है कि हैदराबाद किस तरह एक वैश्विक टैलेंट हब के रूप में विकसित हुआ है। दुनिया के अग्रणी लोकल कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक डोरडैश 40 से अधिक देशों में परिचालन करती है और 2025 में इसका मार्केटप्लेस ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (जीओवी) 100 अरब डॉलर से अधिक रहा। डोरडैश का जुड़ना हैदराबाद के तेजी से बढ़ते हाइपरलोकल डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”
उन्होंने आगे कहा, “कंपनी के हैदराबाद हब में कर्मचारियों की संख्या 3,000 से अधिक होने की उम्मीद है। इससे हाइपरलोकल कॉमर्स, कस्टमर एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस से जुड़ी वैश्विक क्षमताएं हैदराबाद आएंगी। हमारे लिए उत्साहजनक बात यह है कि इसका प्रभाव केवल रोजगार सृजन तक सीमित नहीं है। यह दर्शाता है कि हैदराबाद ऐसी जगह बन रहा है, जहां वैश्विक डिजिटल कंपनियां दुनिया भर के बाजारों के लिए अपने महत्वपूर्ण ऑपरेशंस स्थापित और संचालित कर सकती हैं।”
हैदराबाद वैश्विक स्तर पर डोरडैश के केवल तीन स्वामित्व वाले कस्टमर एक्सपीरियंस एंड इंटीग्रिटी हब में से एक होगा। यह लोकेशन ग्लोबल सीएक्सआई फंक्शन की विस्तारित इकाई के रूप में कस्टमर सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन की जिम्मेदारी संभालेगी और उसे आगे बढ़ाएगी। समय के साथ यहां इंटीग्रिटी, फ्रॉड रिव्यू और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ी अधिक विशेषज्ञ क्षमताएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
डोरडैश में सीनियर डायरेक्टर, वर्कफोर्स स्ट्रैटेजी एंड टैलेंट एक्विजिशन ऑपरेशंस जेना कोन्के ने कहा, “भारत में डोरडैश का पहला हब स्थापित करना हमारे वैश्विक नेटवर्क के विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हैदराबाद की असाधारण प्रतिभा, तेजी से विकसित होता टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए विश्वस्तरीय वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता ने इसे हमारे दीर्घकालिक निवेश के लिए स्वाभाविक विकल्प बनाया है। हम रोजगार के सार्थक अवसर पैदा करने और इस क्षेत्र की असाधारण प्रतिभा के साथ मिलकर आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं।
Post a Comment