0
महाराष्ट्र में क्लीन एनर्जी ग्रोथ के अगले चरण को मिलेगी रफ्तार 

मुंबई। भारत की प्रमुख सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में शामिल, नवितास सोलर ने घोषणा किया कि वह अगले पांच सालों में महाराष्ट्र और गुजरात में एक इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से कंपनी सोलर वैल्यू चेन में अपना विस्तार कर पाएगी, जिसमें इंगट, वेफर, हाई-एफिशिएंसी सोलर सेल और मॉड्यूल शामिल हैं, साथ ही बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) और रिन्यूएबल पावर जनरेशन भी इसमें आते हैं।
यह निवेश योजना नवितास सोलर के एक सोलर मॉड्यूल निर्माता से एक ज्‍यादा मजबूती से इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी कंपनी बनने के सफर में एक अहम कदम है। कंपनी का इरादा रिन्यूएबल एनर्जी वैल्यू चेन के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम, दोनों हिस्सों में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है, जिसमें घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाना, सप्लाई-चेन को मजबूत बनाना और बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी असेट्स के विकास में हिस्सा लेना शामिल है।
कंपनी सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित न रहकर रिन्यूएबल एनर्जी जनरेशन और एनर्जी स्टोरेज में भी अपना विस्तार कर रही है। महाराष्ट्र में नवितास सोलर ईपीसी और इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (आईपीपी) मॉडल के तहत 200 MW और 25 MW क्षमता वाले दो सोलर पार्क विकसित कर रही है। गुजरात में कंपनी वडोदरा में 5 GWh के बैटरी एनर्जी स्टोरेज फैसिलिटी के साथ एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में भी कदम रख रही है, जिससे क्लीन-एनर्जी इकोसिस्टम में उसकी क्षमता और मजबूत होगी।
नवितास सोलर के डायरेक्टर अंकित सिंघानिया ने कहा, "भारत की रिन्यूएबल एनर्जी यात्रा अब उस दौर में पहुंच रही है, जहां स्केल, टेक्नोलॉजी और सप्लाई-चेन की गहराई ही सेक्टर की प्रतिस्पर्धात्मकता तय करेगी। नवितास सोलर में हम पूरी वैल्यू चेन में हिस्सा लेना चाहते हैं और ऐसी क्षमताएं बनाना चाहते हैं, जिनसे हम भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन में सार्थक योगदान दे सकें। अगले पांच सालों में 10,000 करोड़ रुपये की हमारी योजनाबद्ध निवेश यही महत्वाकांक्षा दिखाती है। हम सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में ही नहीं, बल्कि उन टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी निवेश कर रहे हैं, जो भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम के अगले चरण को आकार देंगे।"
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top