0
निखिल भारती (मेल्टिंग पॉट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर), सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी (ब्रांड एंबेसडर और स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टर) और रामा चटर्जी (को-फाउंडर, मेल्टिंग पॉट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड)

मुंबई: नवी मुंबई स्थित FMCG कंपनी मेल्टिंग पॉट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि भारत के लोकप्रिय सेलिब्रिटी शेफ, पाक विशेषज्ञ और रेस्टॉरेंट व्यवसायी शेफ हरपाल सिंह सोखी कंपनी से बतौर निवेशक (Investor) और अपने प्रमुख ब्रांड इंची (Inchi) के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ गए हैं।

2017 में स्थापित और निखिल भारती, आर. पी. चटर्जी और मनीष पारडिवाला के नेतृत्व में संचालित इंची ने इंडो-चाइनीज़ सेगमेंट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। आज यह ब्रांड 100 से अधिक उत्पादों के विविध पोर्टफोलियो के साथ एक घरेलू पसंद बन चुका है। इसके उत्पादों में लोकप्रिय शेजवान डिप और स्प्रेड्स, नूडल्स, सॉसेज, गॉरमेट एवं इंस्टेंट सूप्स और खास कुकिंग मसाले सम्मिलित हैं, जो घर पर रेस्टॉरेंट-स्टाइल इंडो-चाइनीज़ व्यंजन बनाना आसान बनाते हैं।

इस रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर बात करते हुए मेल्टिंग पॉट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर निखिल भारती ने कहा, “उपभोक्ताओं द्वारा पसंद और सराहे जाने वाले उत्पादों की विस्तृत रेंज के साथ आज ब्रांड इंची और कंपनी हमारी यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं और हम तेज विकास के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम ऐसे ब्रांड फेस की तलाश में थे, जिसे हमारे उत्पादों की तरह ही व्यापक स्तर पर पसंद किया जाता हो और जो इंडो-चाइनीज़ कैटेगरी में गहरा विश्वास रखता हो। शेफ हरपाल इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही हैं। उनके जुड़ने और रणनीतिक सहयोग से हमें पूरा विश्वास है कि हम अगले 5 वर्षों में अपने कारोबार को ₹500+ करोड़ तक ले जाने में सफल होंगे।”

यह हाई-प्रोफाइल साझेदारी केवल पारंपरिक सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट तक सीमित नहीं है। ब्रांड के चेहरे के रूप में अपनी भूमिका निभाने के साथ-साथ शेफ हरपाल एक सक्रिय क्यूलिनरी पार्टनर के रूप में भी योगदान देंगे। वे प्रोडक्ट इनोवेशन, रेसिपी डेवलपमेंट और देशभर के घरों तक स्वादिष्ट रेस्टॉरेंट-स्टाइल इंडो-चाइनीज़ कुकिंग को आसान और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अपने निवेश और साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि यह सिर्फ एक और एंडोर्समेंट हो। मैं ऐसे ब्रांड में निवेश करना चाहता था, जिसके विज़न पर मुझे वास्तव में विश्वास हो। मेल्टिंग पॉट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निखिल और उनकी टीम को आज के उपभोक्ताओं की जरूरतों की स्पष्ट समझ है और मुझे इस विज़न में अपनी क्यूलिनरी विशेषज्ञता को जोड़ने का एक बेहतरीन अवसर नजर आया।”

इंडो-चाइनीज़ फूड सेगमेंट में अपने लंबे अनुभव और मजबूत विरासत के साथ शेफ सोखी इंची के लिए महत्वपूर्ण मार्केट इनसाइट और उपभोक्ता विश्वास लेकर आएंगे। यह साझेदारी मिलकर इंची को इस कैटेगरी में एक प्रमुख और प्रभावशाली ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम करेगी। साथ ही, यह शेफ सोखी के बढ़ते उद्यमशील सफर में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

मेल्टिंग पॉट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और ब्रांड इंची के बारे में:
2017 में स्थापित मेल्टिंग पॉट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एक तेजी से बढ़ती फूड कंपनी है, जिसका उद्देश्य आधुनिक भारतीय किचन के लिए इनोवेटिव और उच्च गुणवत्ता वाले क्यूलिनरी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

कंपनी का नेतृत्व तीन अनुभवी डायरेक्टर्स — निखिल भारती, आर. पी. चटर्जी और मनीष पारडिवाला द्वारा किया जाता है। तीनों के पास भारतीय FMCG इंडस्ट्री और इंडो-चाइनीज़ कैटेगरी में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी सामूहिक विशेषज्ञता और बाजार की गहरी समझ के दम पर कंपनी अगले 5 वर्षों में 10X से अधिक वृद्धि हासिल करने की दिशा में अग्रसर है।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top