0
संकट मोचन हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ 
ठाणे। सावन का पवित्र माह शुरू होते ही दिवा में भक्ति की रसधार बहने लगी है. मास परायण रामायण पाठ का पहला विश्राम दिवा पूर्व स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुआ. इस समय बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर पाठ का रसपान किया. 
शिव सेवा मास परायण मंडल का उपक्रम 
दरअसल, हर साल की तरह इस वर्ष भी शिव सेवा मास परायण मंडल की ओर से सावन महीने के शुरू होते ही मास परायण रामायण पाठ शुरू कर दिया गया है. मास परायण पाठ लगातार एक माह दिवा के शिव भक्तों के घर घर जाकर किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायक नाना मिश्रा के जग में सुन्दर हैं दो नाम...भक्ति गीत से हुई. जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. मास परायण पाठ में जहां एक ओर नाना मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ से भक्तों को मन्त्रमुग्ध किया, वहीं दूसरी ओर राहुल दुबे ने अपने मधुरकंठ से श्रद्धांलुओं को भावविभोर कर दिया.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित 
इस अवसर पर शिव सेवा मास परायण मंडल अध्यक्ष सचिन चौबे, सुशील पांडे, संतोष तिवारी, अनुराग चौबे, भूपेंद्र मिश्रा, देवराज तिवारी, अमित शुक्ला, विनायक सिंह, अशोक दुबे, अंशुल चौबे, नवल मिश्रा, मुन्ना तिवारी, गुलाब तिवारी, पंकज तिवारी, राज सिंह सांवरा, विनोद पांडेय, जगदम्बा शर्मा, आर्यन गुप्ता, भूपेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे.

Post a Comment

 
Top