दिवा में सावन में बहेगी भक्ति की रसधार
ठाणे। दिवा में मास परायण रामायण पाठ के आयोजन को लेकर शिवसेवा श्रावण मास परायण मंडल की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक दिवा पूर्व के मुंब्रा देवी कॉलोनी स्थित मंडल कार्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक में श्रावण महीने के पवित्र मास में अनवरत मास परायण रामायण का पाठ चलता रहे इसको लेकर विस्तार से चर्चा हुई. दरअसल, दिवा शहर में शिवसेवा श्रावण मास परायण रामायण मंडल के अध्यक्ष सचिन चौबे के नेतृत्व में कई वर्षों से यहां सावन भर लोगों के घर पर मास परायण का पाठ किया जाता है. इस बार भी यही परंपरा और भक्ति के भाव से यह कार्यक्रम जारी रहे इसको लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सचिन चौबे ने बैठक की.
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. जिसके तहत मास परायण का पहला विश्राम श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में होने का निर्णय लिया गया. इसके बाद पूरे महीने शिव भक्तों के घर-घर जाकर मास परायण का पाठ किया जाएगा. इस मीटिंग में शिवसेवा श्रावण मास परायण के अध्यक्ष सचिन चौबे के साथ पदाधिकारी सुशील पांडेय, संतोष तिवारी, अनुराग चौबे, भूपेंद्र मिश्रा, देवराज तिवारी, अमित शुक्ला, विनायक सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.
Post a Comment