मुंबई। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सेल्स, मार्केटिंग और डिजिटल फ़ंक्शन में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की है। जन बुरेस, एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर सेल्स, मार्केटिंग और डिजिटल, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया, भारत में अपना ग्लोबल असाइनमेंट पूरा करेंगे। वे ग्रुप के साथ जुड़े रहेंगे और सितंबर 2026 से फॉक्सवैगन एजी में नई भूमिका निभाएंगे। श्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया भारत में ग्रुप की वृद्धि में जन बुरेस के योगदान के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद करती है और फॉक्सवैगन एजी में उनकी नई ज़िम्मेदारी के लिए उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ देती है।
इस परिवर्तन के बाद, पियूष अरोड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया, भारत में ग्रुप के लिए एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर सेल्स और मार्केटिंग की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी संभालेंगे। यह मज़बूत नेतृत्व संरचना रणनीतिक तालमेल को और सुदृढ़ करने, निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज़ करने और संगठन में अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।
स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया, अपनी छह प्रेरणादायक ब्रांड्स फॉक्सवैगन, स्कोडा, ऑडी, बेंटली, लैम्बॉर्गिनी और पोर्शे भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार की दीर्घकालिक संभावनाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। कंपनी का स्पष्ट ध्यान सतत विकास, ग्राहक केंद्रित नवाचार और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार पर है।
Post a Comment