• देश भर से मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, वंदे भारतम को अमेरिका, यूके, यूएई और कई अन्य देशों से भी आवेदन मिले हैं। जो बुनियादी स्तर इनोवेटर्स और उद्यमियों के बीच इस पहल की लोकप्रियता को दर्शाता है।
• टेक्नोलॉजी, एआई और डीप टेक मुख्य कैटेगरी बनकर उभरीं, जिनमें सबसे ज़्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद एग्री, फ़ूड और ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रिटेल, कॉमर्स और कंज्यूमर, तथा हेल्थ और फ़ार्मा कैटेगरी में भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं।
• महिला उद्यमियों, ग्रामीण बदलावकर्ताओं और सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान देने वाले इनोवेटर्स ने बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। जो समावेशी एवं प्रयोजन-आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के वंदे भारतम की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
• वंदे भारतम के लिए आवेदन 19 जुलाई, 2026 तक खुले हैं। इच्छुक इनोवेटर्स और उद्यमी vandebharatam.org पर अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं।
मुंबई। वंदे भारतम - भारत की अगली पीढ़ी के उद्यमियों, इनोवेटर्स और बदलावकर्ताओं खोजने, उन्हें बढ़ावा देने और सशक्त बनाने की देशव्यापी पहल - को देश-विदेश के उभरते इनोवेटर्स से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए ‘वंदे भारतम’ के लिए भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र-शासित प्रदेशों से आवेदन मिले हैं। साथ ही, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा जैसे कई अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स से भी प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जो राष्ट्रीय एवं विश्वस्तर पर इस पहल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक्नोलॉजी -इनोवेशन के भविष्य को आकार दे रहे हैं, जिसके चलते टेक्नोलॉजी, एआई और डीप टेक अग्रणी कैटेगरी रूप में उभरे हैं और इनमें सबसे ज़्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबमिशन में कई तरह के अनोखे आइडियाज़ और बदलाव लाने वाली अवधारणाएं देखने को मिलती हैं जिन्हें विभिन्न उद्योगों एवं समुदायों की वास्तविक चुनौतियों को हल करने के लिए बनाया गया है। सबमिशन में कृषि, खाद्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हेल्थ एवं फ़ार्मा, शिक्षा, रिटेल, कॉमर्स एवं कंज्यूमर, और मैन्युफैक्चरिंग एवं इंडस्ट्री 4.0 जैसे क्षेत्रों की भी ज़बरदस्त भागीदारी है, जो अर्थव्यवस्था के मुख्य सेक्टरों में इनोवेशन की बढ़ती विविधता को दर्शाती हैं।
आवेदन करने वालों में महिला उद्यमियों, ग्रामीण बदलावकर्ताओं और सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान देने वाले इनोवेटर्स की बड़ी संख्या है, जो समावेशी और प्रयोजन-आधारित इनोवेशन के बढ़ते संवेग का प्रतीक है। ‘वंदे भारतम’ को मिली प्रतिक्रिया ऐसे बदलावकर्ताओं को बढ़ावा देने के विज़न को दर्शाती है जो समाज, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए आधुनिक समाधान विकसित कर रहे हैं।
इस पहल को मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया पर बात करते हुए, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “वंदे भारतम कोई प्रतियोगिता नहीं है, यह एक भरोसा है। यह भरोसा कि भारत को बदलने वाला अगला आइडिया एक नई दिशा से आएगा। देश के हर राज्य और दुनिया भर के इनोवेटर्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में मेरा यह विश्वास और मजबूत हो गया है कि भारत का सबसे शानदार अध्याय बोर्डरूम में नहीं लिखा जा रहा है। इसे वे लोग लिख रहे हैं जो नए हैं, जिन्हें शुरूआत में कोई जगह नहीं मिली। आज सब कुछ बदल रहा है।’’
आने वाले समय में भी वंदे भारतम उन लोगों को सही अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग देगादेगा जो नए आइडिया और बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, ताकि वे अपने आइडियाज़ एवं समाधान के द्वारा समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकें। मैं सभी आवेदकों को शुभकामनाएं देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि इनमें से कई आइडिया ऐसे इनोवेशन में बदलेंगे जो एक मज़बूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देंगे।”
यह पहल उन सभी के लिए खुली है जिनके पास कोई आइडिया, इनोवेशन, समाधान या बिज़नेस शुरू करने की इच्छा है। प्रतिभागी vandebharatam.org पर अपनी अवधारणा, प्रोटोटाइप, शुरुआती दौर के उद्यम या पहले से चल रहे बिज़नेस के साथ आवेदन कर सकते हैं।
आवेदनों के मूल्यांकन के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया होगी जिसमें इनोवेशन, बिज़नेस की क्षमता, इसके प्रभाव और बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता की जांच की जाएगी।
राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर मूल्यांकन के बाद, 75 फाइनलिस्ट को अहमदाबाद में एक विशेष प्रोग्राम के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रोग्राम में उन्हें ज़रूरी मार्गदर्शन 963, उद्योग जगत के लोगों से बात करने तथा निवेशकों एवं बिज़नेस लीडर्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों, सेक्टरों और समुदायों से आई प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फाइनलिस्ट को मार्गदर्शकों, निवेशकों एवं उद्योग जगत के लीडरों से मिलने के अवसर, इनक्यूबेशन में सहयोग था साझेदारी के अवसर मिलेंगे। इस तरह वे अपने आइडिया को बिज़नेस में बदल सकेंगे। इस प्रोग्राम में पुरस्कार राशि और कैटेगरी के आधार पर सम्मान भी शामिल होगा, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
भारत के स्वतंत्रता दिवस के आसपास होने वाला ग्रैंड फिनाले एक ऐसे सतत प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेगा जो प्रतिभागियों को मार्गदर्शकों, निवेशकों एवं उद्योग जगत के लीडरों एवं इनोवेटर्स के साथ जोड़ेगा।
Post a Comment