मुंबई। मिसेज़ भारत–यूएसए यूनिवर्स, २०२६ (Mrs. Bharat USA Universe 2026) का खिताब जीतने वाली स्वप्नाली वाणी वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाने पर प्रसन्न हैं। इस जीत को वो एक बड़ी जिम्मेदारी मानती हैं। स्वप्नाली कहती हैं जितना बड़ा सम्मान मिलता है उतनी ही आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अपनी इस सफलता का श्रेय वो अपने परिवार को देते हुए कहती हैं कि बिना सबके सहयोग के यहां तक का सफर असंभव था। इसलिए जो मेरे सर पर ताज है ये मेरा नहीं बल्कि सबका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इंसान के अंदर आत्मविश्वास है तो कुछ भी असम्भव नहीं है। इसलिए किसी भी काम को पूरी शिद्दत से करना चाहिए। स्वप्नाली कहती हैं कि मैं एक वर्किंग वुमन हूं, अपनी जॉब, परिवार को संभालते हुए इस सफर को तय किया है। अब जब यहां तक कि यात्रा तय कर चुकी हूं तो इस क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए समाज सेवा भी करूंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस कर रही हूं। इसके बाद इसी साल अक्टूबर में श्रीलंका में भी प्रतियोगिता है उसको लेकर भी तैयारियां तेजी से चल रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment