0
क्रिकेटर स्मृति मंधाना अब केनडियर की नई ब्रांड एंबेसडर

मुंबई। कल्याण ज्वेलर्स के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड केनडियर ने मशहूर भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अपनी नई ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 'फेस ऑफ़ द ब्रांड' शाहरुख खान के बाद अब स्मृति मंधाना के साथ भी ब्रांड ने सहयोग किया है। उनके आने से केनडियर का देश के युवा और आधुनिक ग्राहकों के साथ रिश्ता और भी ज़्यादा मज़बूत होगा। भारत की एक सबसे कामयाब क्रिकेटर, स्मृति ने अपनी उपलब्धियों, लगातार अच्छे प्रदर्शन और सादगी से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। आज जब पूरे देश में महिला क्रिकेट को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में केनडियर के साथ उनका जुड़ना ब्रांड की एक खास सोच को दिखाता है। ब्रांड का मानना है कि ज्वेलरी सिर्फ खास मौकों पर पहनने के लिए नहीं है, बल्कि हर दिन के सजने-संवरने और अपने व्यक्तित्व को निखारने करने का एक स्वाभाविक हिस्सा है।

रमेश कल्याणरमन, डायरेक्टर, केनडियर ने कहा,"स्मृति मंधाना की पहचान सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है। वह आज की उस पीढ़ी का चेहरा हैं जो बड़े सपने देखने, सच्चाई और आत्मविश्वास को अहमियत देती है। अपनी कामयाबियों और व्यवहार से वह करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। शाहरुख खान के साथ उन्हें केनडियर का नया चेहरा बनाते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। ये दोनों मिलकर आज के बदलते भारत की विविधता और लोगों के खुद को व्यक्त करने के अलग-अलग तरीकों को दर्शाते हैं। केनडियर जैसे-जैसे एक लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड के रूप में आगे बढ़ रहा है, स्मृति के जुड़ने से हमें देश भर के लोगों के साथ अपना रिश्ता और मज़बूत करने में मदद मिलेगी।"

जैसे-जैसे ग्राहकों की पसंद बदल रही है, आभूषण अब सिर्फ खास मौकों पर पहनने के बजाय रोज़मर्रा के पहनावे का हिस्सा बनती जा रही है। केनडियर ने इसी बदलाव को ध्यान में रखकर अपने उत्पाद तैयार किए हैं। ऑफिस के दिनों और वीकेंड्स से लेकर त्योहारों और ज़िंदगी के खास पलों तक, ब्रांड के ये वर्सटाइल डिज़ाइन्स ग्राहकों को जब चाहें, बेहद आसानी से और अपनी पसंद के मुताबिक आभूषण पहनने का मौका देते हैं।

स्मृति मंधाना, क्रिकेटर महिला ने कहा,"मैं केनडियर के साथ जुड़कर बेहद खुश हूँ, यह एक ऐसा ब्रांड है जो आज के ग्राहकों की पसंद और स्टाइल को बखूबी समझता है। मेरे लिए ज्वेलरी सिर्फ खास मौकों पर पहनने की चीज़ नहीं है; ऐसे में रोज पहनती हूँ। यह मेरे पर्सनल स्टाइल का हिस्सा है और अक्सर मुझे पूरी तरह तैयार होने का अहसास कराती है। केनडियर के मॉडर्न डिज़ाइन इस सोच के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं और ज्वेलरी को रोज़मर्रा के पलों का हिस्सा बनाते हैं। मैं इस सफर से जुड़कर बेहद उत्साहित हूँ और ब्रांड के कैंपेन के ज़रिए लोगों से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।"
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top