0
देशभर के वर्कशॉप और ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी अभियान चलाया 

मुंबई। किआ इंडिया, जो देश की अग्रणी मास-प्रीमियम कार कंपनी है, ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने 500 से ज्यादा वर्कशॉप और कॉर्पोरेट ऑफिसों में पर्यावरण के लिए कई पहल किए हैं। ये पहल सस्टेनेबिलिटी, जिम्मेदार व्यावसायिक आचरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किआ इंडिया की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं। साथ ही, इनका उद्देश्य ग्राहकों, कर्मचारियों, डीलर पार्टनर्स और स्थानीय समुदायों में जागरूकता बढ़ाना है।

इस अभियान के तहत किआ के सेवा केंद्र ग्राहकों की गाड़ी की प्रदूषण जांच मुफ्त में करेंगे और विशेष सत्रों में गाड़ी की देखभाल तथा पर्यावरण पर उसके असर के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही, ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान के सही निपटान के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इन सेवा केंद्रों को पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा करने के अधिकृत केंद्र बनाया गया है और 31 जगहों पर 1,000 किलोग्राम से ज्यादा ई-कचरा इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है।

किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्‍स एण्‍ड मार्केटिंग, अतुल सूद ने कहा, "किआ इंडिया में पर्यावरण की परवाह हमारे पूरे कामकाज में शामिल है, देशभर के नेटवर्क से लेकर अनंतपुर के हमारे अत्याधुनिक संयंत्र तक। सौर ऊर्जा अपनाने, संसाधनों के समझदारी से उपयोग और जिम्मेदार तौर-तरीकों के जरिए हम एक बेहतर कल की दिशा में काम कर रहे हैं। इस तरह की पहलें हमारी उस सोच को दर्शाती हैं जिसमें हम पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देते हुए समाज और पर्यावरण के लिए भी कुछ अच्छा करना चाहते हैं।"

इस अवसर पर किआ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कस्टमर एक्सपीरियंस, भीमसेन गुलाबनी ने कहा, "पर्यावरण की देखभाल हमारे लिए कोई एक दिन का आयोजन नहीं है, यह हमारी कारोबारी सोच और कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह हमारे रोजाना के काम और समाज से हमारे जुड़ाव में साफ दिखती है। हमारे सेवा केंद्र रोज ग्राहकों से मिलते हैं, इसलिए हमारे पास बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करने का खास अवसर है। प्रदूषण जांच, ई-कचरा संग्रह और सामुदायिक गतिविधियों जैसी पहलों के जरिए हम चाहते हैं कि पर्यावरण की परवाह ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बने और हम मिलकर पर्यावरण पर सार्थक असर डाल सकें।"

पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए किआ इंडिया अपने सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को इस्तेमाल किए गए तेल को सही तरीके से संभालने, रखने और हटाने का विशेष प्रशिक्षण देगी। इसका मकसद पूरे नेटवर्क में कचरे के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही किआ के सेवा केंद्र अलग-अलग जगहों पर पौधे बांटेंगे और पेड़ लगाने के अभियान चलाएंगे।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top