पहल से जुड़कर यामी ने महिलाओं को संदेश दिया कि वे निवारक स्वास्थ्य और जांच पर ज्यादा ध्यान दें
मुंबई। महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की पहचान बन चुके सूर्या हॉस्पिटल्स ने "ऐम्बर विंग" का उद्घाटन किया। यह महिलाओं के लिए समर्पित एक अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा है, जिसे महिलाओं के लिए विशेष, निवारक और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री और स्वास्थ्य जागरूकता की पैरोकार अभिनेत्री यामी गौतम धर के साथ सूर्या हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ डॉक्टर, स्वास्थ्य पेशेवर और नेतृत्व टीम मौजूद रही।
डॉ. भूपेंद्र एस.अवस्थी, संस्थापक, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सूर्या हॉस्पिटल्स ने कहा,"महिलाओं की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए एक समर्पित इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए जो न केवल निवारक और डायग्नोस्टिक जरूरतों को पूरा करे, बल्कि विशेष सर्जिकल सेवाएं भी दे सके। ऐम्बर विंग को महिलाओं के लिए एक उन्नत सर्जिकल सेंटर के रूप में तैयार किया गया है, जो हमारी मौजूदा यूनिट की क्षमता को काफी बढ़ाएगा और विशेष सर्जरी, क्रिटिकल केयर तथा एकीकृत उपचार सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। हमारा विजन है कि महिलाओं को समय पर निदान, उन्नत सर्जिकल विशेषज्ञ और संवेदनशील देखभाल एक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य तंत्र के जरिए मिल सके।"
ऐम्बर विंग की परिकल्पना भारत में महिलाओं के लिए एकीकृत और विशेष स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं शामिल हैं। 55 अतिरिक्त बेड, जिससे सांताक्रुज स्थित महिलाओं एवं बच्चों के समर्पित स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की कुल क्षमता 250 से अधिक बेड हो जाएगी जिसमें विशेष परामर्श कक्ष, उन्नत डायग्नोस्टिक और स्क्रीनिंग सुविधाएं, कार्डियोलॉजी एवं कार्डियक सर्जरी, एम्बुलेटरी और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी, न्यूनतम चीरफाड़ वाली गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर सुविधाएं, रोबोटिक सर्जरी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (जल्द शुरू होने वाला), महिलाओं के लिए प्रिवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कार्यक्रम।
अभिनेत्री यामी गौतम धर ने कहा,"महिलाओं की सेहत अक्सर पीछे रह जाती है क्योंकि वे अपने परिवार की देखभाल को हमेशा पहले रखती हैं। ऐम्बर विंग जैसी समर्पित स्वास्थ्य पहले समय पर परामर्श, नियमित स्क्रीनिंग, निवारक देखभाल के प्रति जागरूकता और जरूरत पड़ने पर विशेष सर्जिकल उपचार को बढ़ावा देने में बहुत जरूरी हैं। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी पहल का समर्थन कर रही हूं जो महिलाओं के स्वास्थ्य और जल्दी निदान पर ध्यान केंद्रित करती है।"
डॉ. भुवन डी, जोनल डायरेक्टर, सूर्या हॉस्पिटल्स ने कहा,"नया ऐम्बर विंग मुंबई भर के मरीजों के लिए उन्नत सर्जिकल देखभाल को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। यह सुविधा हमें आधुनिक बुनियादी ढांचे और बहु विषयक विशेषज्ञता के सहयोग से कार्डियक साइंसेज, कार्डियक सर्जन, ऑर्थोपेडिक और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी जैसी प्रमुख विशेषताओं को पेश करने और बढ़ाने में मदद करेगी। इस विस्तार के साथ हमारा लक्ष्य तकनीकी, विशेषज्ञता और समन्वित चिकित्सा सहायता के जरिए उन्नत नैदानिक सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना है।"
इस लॉन्च के तहत सूर्या हॉस्पिटल्स ने 'द ऐम्बर प्रॉमिस फॉर विमेंस हेल्थ' भी पेश किया। यह एक प्रतीकात्मक जागरूकता-आधारित पहल है जिसका मकसद महिलाओं को निवारक स्वास्थ्य देखभाल, नियमित जांच और समय पर चिकित्सा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल ने मेहमानों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य पेशेवरों और उपस्थित लोगों को महिलाओं के स्वास्थ्य और निवारक देखभाल के बारे में अपने संदेश और प्रतिबद्धताएं साझा करने का मौका दिया, जिससे महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति मजबूत जागरूकता और सक्रिय सोच को बल मिला।
Post a Comment