0
फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड में एडल्ट वैक्सीनेशन क्लिनिक का उद्घाटन (बाएं से दाएं) डॉ. एस. अमेय, चीफ गेस्ट पद्म श्री डॉ. हिम्मतराव बावस्कर, डॉ. के. सबनीस, डॉ. वी. बेरी, डॉ. एस. नारायणी और डॉ. एस. गोरे ने किया।

मुंबई। बचपन के बाद भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड ने एक विशेष वयस्क टीकाकरण केंद्र शुरू करने की घोषणा की। इस केंद्र का नेतृत्व डॉ. कीर्ति सबनीस, संक्रामक रोग विशेषज्ञ सलाहकार, फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड कर रही हैं। केंद्र का उद्घाटन पद्म श्री डॉ. हिम्मतराव बावस्कर के हाथों डॉ. एस. नारायणी (बिज़नेस हेड - फोर्टिस हॉस्पिटल्स महाराष्ट्र) और डॉ. विशाल बेरी (फैसिलिटी डायरेक्टर - फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड) की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक, अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
यह क्लिनिक वयस्कों के लिए इन्फ्लुएंजा, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, शिंगल्स, टिटनेस, HPV और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण परामर्श, जोखिम मूल्यांकन और टीकाकरण सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करेगा।
बचपन के बाद भी वयस्क कई संक्रामक बीमारियों के प्रति संवेदनशील रहते हैं — चाहे वह घटती रोग प्रतिरोधक क्षमता हो, बढ़ती उम्र हो, पुरानी बीमारियां हों, या यात्रा संबंधी जरूरतें। यह क्लिनिक व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, जीवनशैली और चिकित्सा इतिहास के आधार पर व्यक्तिगत टीकाकरण सिफारिशें भी प्रदान करेगा।
डॉ. कीर्ति सबनीस ने कहा, "भारत में टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों से होने वाली ९५% मौतें वयस्कों की होती हैं। वयस्क टीकाकरण भारत में सबसे कम उपयोग किए जाने वाले प्रिवेंटिव उपायों में से एक है। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि समय के साथ कुछ बीमारियों से सुरक्षा कमजोर पड़ जाती है। हमारा क्लिनिक एक ऐसी जगह है जहाँ लोग विशेषज्ञ सलाह लेकर उसी दिन टीका भी लगवा सकते हैं।
यह क्लिनिक अंग प्रत्यारोपण, बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन, कैंसर उपचार या पुरानी बीमारियों से ग्रस्त विशेष स्वास्थ्य जरूरतों वाले लोगों की भी देखभाल करेगा।
डॉ. विशाल बेरी ने कहा, "फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड में हमारा मानना है कि स्वास्थ्य सेवा का भविष्य केवल बीमारियों के इलाज में नहीं, बल्कि उन्हें रोकने में है। इस क्लिनिक के जरिए हम अपने समुदाय में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को मजबूत करना चाहते हैं और लोगों को अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।"
पद्म श्री डॉ. हिम्मतराव बावस्कर ने कहा, "प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एक स्वस्थ समाज की नींव है। वयस्क टीकाकरण एक शक्तिशाली लेकिन अक्सर अनदेखा किया जाने वाला उपाय है जो गंभीर बीमारियों को रोक सकता है, अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम कर सकता है और जीवन की गुणवत्ता सुधार सकता है।

Post a Comment

 
Top