यहां तैयार होंगे भविष्य के एआई-आधारित बिजनेस लीडर्स
नवी मुंबई। आईटीएम बिज़नेस स्कूल ने एआई आधारित बिजनेस लीडर्स तैयार करने के उद्देश्य से अपना नया फुल-टाइम “एमबीए इन एप्लाइड एआई” प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ऐसे बिजनेस प्रोफेशनल्स के रूप में तैयार करना है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और स्मार्ट बिजनेस सिस्टम्स के साथ प्रभावी तरीके से काम कर सकें। लॉन्च कार्यक्रम में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, शिक्षाविदों और मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जहां भविष्य के बिजनेस में एआई की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की गई। संस्थान ने कहा कि एआई अब केवल एक अतिरिक्त स्किल नहीं, बल्कि मैनेजमेंट एजुकेशन और बिजनेस स्ट्रेटेजी का अहम हिस्सा बन चुका है।
आईटीएम बिज़नेस स्कूल का यह नया एमबीए इन एप्लाइड एआई प्रोग्राम छात्रों को बिजनेस से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में एआई का व्यावहारिक उपयोग सिखाने के लिए तैयार किया गया है। संस्थान पहले से ही अपने एमबीए प्रोग्राम्स जैसे मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और ऑपरेशंस में एआई मॉड्यूल शामिल कर चुका है। लेकिन यह नया कोर्स खास तौर पर उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो एआई और बिजनेस इनोवेशन में करियर बनाना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को एआई वर्कफ्लो तैयार करना, प्रोसेस ऑटोमेशन, इंटेलिजेंट सिस्टम्स का उपयोग और बेहतर बिजनेस डिसीजन लेने जैसी जरूरी स्किल्स सिखाई जाएंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. आर.एस.एस. मणि (वाइस प्रेसिडेंट – इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट, आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि आज के समय में एआई आधारित मैनेजमेंट एजुकेशन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके बाद आईटीएम ग्रुप के ट्रस्टी और सीइओ तथा आईटीएम स्किल्स यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट नितिन पुटचा ने विभिन्न उद्योगों में एआई के बढ़ते प्रभाव और नए करियर अवसरों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और योटा डेटा सर्विसेज के को-फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीइओ सुनील गुप्ता ने बिजनेस में एआई अपनाने और डिजिटल स्किल्स वाले नेतृत्व की जरूरत पर जोर दिया।
डॉ. लक्ष्मी मोहन (डायरेक्टर, आईटीएम बिज़नेस स्कूल एंड प्रो वाईस चांसलर, आईटीएम स्किल्स यूनिवर्सिटी) ने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब भविष्य की चीज नहीं रह गई है, बल्कि यह आज बिजनेस के काम करने और फैसले लेने के तरीके को बदल रही है। आईटीएम में हमारा मानना है कि आने वाले समय के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को केवल एआई को समझना ही नहीं, बल्कि उसे बिजनेस में सही तरीके से लागू करना भी आना चाहिए। हमारा एमबीए इन एप्लाइड एआई प्रोग्राम इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि छात्र भविष्य के कार्यस्थल के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।”
पिछले 35 वर्षों से मैनेजमेंट एजुकेशन के क्षेत्र में कार्य कर रहा आईटीएम बिज़नेस स्कूल हमेशा समय से पहले नए और उद्योग आधारित स्पेशलाइजेशन शुरू करने के लिए जाना जाता है। डिजिटल मार्केटिंग, एनालिटिक्स और फिनटेक जैसे कोर्स भी संस्थान ने शुरुआती दौर में शुरू किए थे। अब एमबीए इन एप्लाइड एआई भी उसी दिशा में एक नया कदम माना जा रहा है, जिसे तेजी से बदलते जॉब मार्केट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
संस्थान ने जानकारी दी कि एमबीए इन एप्लाइड एआई प्रोग्राम के लिए एडमिशन शुरू हो चुके हैं और सीटें सीमित हैं। इच्छुक छात्र आवेदन के लिए आईटीएम एप्लाइड एआई एमबीए प्रोग्राम पर विजिट कर सकते हैं।
https://www.itm.edu/mba-in-applied-ai/
Post a Comment