0
मुंबई। भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज़ आईसीएनजी (iCNG) में एएमटी (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ अल्ट्रोज़ आईसीएनजी अब भारत की पहली और एकमात्र प्रीमियम हैचबैक बन गई है, जो सीएनजी पावरट्रेन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देती है। नई अल्ट्रोज़ आईसीएनजी एएमटी की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह लॉन्च कंपनी के 'फील स्पेशल' ब्रांड प्रपोज़िशन को और मजबूत करता है, जिसमें सीएनजी की बेहतर माइलेज और ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सुविधा एक साथ मिलती है, साथ ही इस सेगमेंट में सबसे व्यापक मल्टी-पावरट्रेन लाइन-अप की पेशकश भी जारी रखता है।

टाटा अल्‍ट्रोज़ के नए आईसीएनजी एएमटी मॉडल को अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से कई वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके शुरुआती वैरिएंट 'प्‍योर' की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 8,69,990 रुपये रखी गई है, जबकि 'प्‍योर एस' वैरिएंट 8,99,990 रुपये में उपलब्ध है। मध्यम श्रेणी में 'क्रिएटिव' वैरिएंट की कीमत 9,56,990 रुपये और 'क्रिएटिव एस' की कीमत 9,81,990 रुपये तय की गई है। इसके सबसे प्रीमियम और टॉप-स्पेक वैरिएंट 'अकम्‍प्‍लीश्‍ड' की कीमत 10,76,990 रुपये है। ये सभी कीमतें दिल्ली के एक्स-शोरूम दरों के अनुसार हैं।

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने लॉन्च पर कहा, "टाटा अल्ट्रोज़ ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में डिजाइन, सुरक्षा और पावरट्रेन विकल्पों के मामले में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। भारत में सीएनजी एक तेजी से बढ़ता हुआ ईंधन विकल्प बन गया है, जिसकी हिस्सेदारी वित्त वर्ष 25 में 19% और वित्त वर्ष 26 में 22% तक पहुंच चुकी है, और यह वृद्धि अब सिर्फ पारंपरिक बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि नए क्षेत्र भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। अल्ट्रोज़ आईसीएनजी में एएमटी जोड़ने का उद्देश्य सीएनजी वाहनों में बढ़ती सुविधा की जरूरत को पूरा करना है। यह अपडेट अल्ट्रोज़ को अपने सेगमेंट में सबसे बहुआयामी और प्रीमियम पेशकश बनाता है, जो माइलेज, ड्राइविंग आराम और रोज़मर्रा की उपयोगिता का सही संतुलन देती है, बिना स्पेस या सुरक्षा से समझौता किए।"

अल्ट्रोज़ आईसीएनजी एएमटी के बारे में: टाटा अल्ट्रोज़ आईसीएनजी में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन आईसीएनजी इंजन दिया गया है, जो सीएनजी मोड में 73.5 पीएस पावर और 103 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पहली बार एएमटी ट्रांसमिशन जोड़ा गया है, जिससे ड्राइविंग और भी आसान और आरामदायक हो जाती है, खासकर शहर के ट्रैफिक में। इसकी आईसीएनजी तकनीक में एक एडवांस्ड सिंगल ईसीयू सिस्टम है, जो पेट्रोल और सीएनजी मोड के बीच स्मूद और बिना झटके के स्विच करने में मदद करता है। इसके अलावा सेगमेंट में पहली बार सीएनजी मोड में डायरेक्ट स्टार्ट की सुविधा भी दी गई है, जिससे सुविधा और बढ़ जाती है और ढलानों पर तथा लंबी दूरी की यात्रा में भी लगातार बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। कंपनी की ट्विन-सिलेंडर आईसीएनजी तकनीक में सिलेंडर को बूट स्पेस के नीचे इस तरह फिट किया गया है कि सामान रखने की जगह पर कोई खास असर नहीं पड़ता। इस वजह से सीएनजी मोड में भी 210 लीटर का उपयोगी बूट स्पेस मिलता है, जबकि पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट में यह 345 लीटर तक होता है।

प्रीमियम डिजाइन एवं कंफर्ट: टाटा अल्ट्रोज़ आईसीएनजी एएमटी ऑल-न्यू अल्ट्रोज़ की प्रीमियम डिजाइन भाषा को आगे बढ़ाती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, कनेक्टेड इंफिनिटी एलईडी टेल लैंप और डीआरएलएस के साथ स्टाइलिश एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न और अपमार्केट लुक देते हैं। अंदर की तरफ केबिन को आराम और बेहतर इन-कार एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पीछे की सीटों के लिए एक्जीक्यूटिव लाउंज जैसा कम्फर्ट, सॉफ्ट-टच "ग्रैंड प्रेस्टिल्जिया" डैशबोर्ड और अल्ट्रा व्यू 26.03 सेमी के ट्विन डिजिटल स्क्रीन (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट) दिए गए हैं, जो हार्मन द्वारा सपोर्टेड हैं। एम्बिएंट लाइटिंग और स्पेसियस लेआउट केबिन के प्रीमियम और आरामदायक अनुभव को और बढ़ाते हैं।

बेमिसाल सुरक्षा: टाटा अल्ट्रोज़ को एएलएफए आर्किटेक्चर और अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील पर बनाया गया है, जिससे यह भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक मानी जाती है। इसे पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी सभी वेरिएंट्स में 5-स्टार भारत एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग मिली है। कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ईएसपी, आईएसओएफआईएक्स चाइल्ड सीट माउंट और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री एचडी सराउंड व्यू सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो हेडलैंप और एलईडी फॉग लैंप जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top