0
मुंबई। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड समारोह 2026 में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंडिया के असिस्टेंट डायरेक्टर और एमएनबी इंडस्ट्रियल होम फॉर द ब्लाइंड के सीईओ मयंक शेखर को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मयंक शेखर को यह सम्मान बाबू भाई भवानजी, पूर्व उपमहापौर; डॉ. पीएस पसरीचा, पूर्व पुलिस महानिदेशक और सुनील गणाचार्य, सदस्य, बेस्ट समिति के हाथों प्रदान किया गया। मुंबई सांसद राहुल शेलार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

1956 से कार्यरत एमएनबी इंडस्ट्रियल होम के माध्यम से मयंक शेखर ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य किया है। उनके समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि यह सम्मान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

Post a Comment

 
Top