Sunday, 26 April 2026

नई बीएमडब्ल्यू F 450 GS भारत में लॉन्च

मंबई। बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया ने भारत में बीएमडब्ल्यू F 450 GS का लॉन्च किया। BMW F 450 GS का विकास जर्मनी में बीएमडब्ल्यू मोटोराड द्वारा किया गया है और इसे भारत में स्थानीय रूप से निर्मित किया जाएगा।

इस अवसर पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ हरदीप सिंह ब्रार ने कहा, ‘‘ BMW F 450 GS को नई पीढ़ी के एडवेंचर राइडरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो GS legacy का नया अध्याय शुरू करने जा रही है। भारत की विभिन्न सड़कों और राइडिंग की विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लाई गई यह पेशकश प्रतिष्ठित जीएस डिज़ाइन, सुलभ परफोर्मेन्स एवं आधुनिक राइडर टेक्नोलॉजी का शानदार संयोजन है। यह राइडर को आत्मविश्वास से भरपूर राइड का अनुभव प्रदान करती है, फिर चाहे वह शहर की सड़कों पर, राजमार्गों पर या खुले स्थानों पर राइड का आनंद उठा रहे हैं। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक राइडरों को रोमाचंक राइड का लुत्फ़ उठाने के लिए आमंत्रित करना है, हम भारत के उभरती मोटरसाइकल संस्कृति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। भारत में बीएमडब्ल्यू मोटोराड के विकास की ढेरों संभावनाएं दिखाई देती हैं और F 450 GS के माध्यम से हम इस यात्रा को गति प्रदान करने, राइडरों की महत्वाकांक्षाओं पर खरा उतरने और हर राइडर के लिए इस दुनिय को प्लेग्राउंड बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।’’

इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमतों के अनुसार, The BMW F 450 GS बेस वेरिएंट की कीमत ₹4,70,000 रखी गई है, जबकि The BMW F 450 GS एक्सक्लूसिव वेरिएंट ₹4,90,000 में उपलब्ध है। वहीं, The BMW F 450 GS जीएस ट्रॉफी वेरिएंट की कीमत ₹5,30,000 निर्धारित की गई है।

नई BMW F 450 GS  का डिज़ाइन इसे मजबूती के साथ-साथ एडवेंचर भी देता है, जिसे सोच-समझ कर कॉम्पैक्ट प्रपोर्शन्स में बनाया गया है। फ्रंट लुक पर ध्यान दें तो सबसे पहले GS के डिज़ाइन में ‘एक्स’ के आकार की फुल एलईडी हैडलाईट अपनी ओर खींच लेती है। इसकी खास ’फ़्लाईलाइन’ फ्रंट बीक से शुरू होकर टैंक और सीट से होती हुई पीछे के स्लिम रियर तक जाती है। यह बाइक स्टैंडर्ड  टू-पीस सीट (845 mm) के साथ आती है। इसकी बॉडी और नीचे की ओर मौजूद 14-लीटर का टैंक इस तरह से डिज़ाइन किया गया है राइडिंग के दौरान पूरा सहारा देता है और घुटनों के लिए भी अच्छा फिट देता है। फिर चाहे आप बैठ कर आराम से राईड कर रहे हैं या स्टैंडिंग पॉज़िशन में ऑफ रोडिंग।

बेस और एक्सक्लुज़िव वेरिएन्ट्स कॉस्मिक ब्लैक कलर स्कीम में उपलब्ध हैं जबकि जीएस ट्रॉफी वेरिएन्ट रेसिंग ब्लू मैटेलिक में रैड एवं व्हाईट एक्सेन्ट्स के साथ उपलब्ध है।

BMW F 450 GS नए विकसित किए गए टू-सिलिंडर इनलाईन इंजन से पावर्ड है, जो राइडिंग के आनंद को कई गुना बढ़ा देता है। इसका लिक्विड कूल्ड इंजन 8,750 rpm पर 48 hp का अधिकतम आउटपुट और 6,750 rpm पर 43 Nm का अधिकतम टोर्क देता है। मार्केट में अनूठी यह मोटरसाइकल में 135 डिग्री पर एक ऑफ़सेट क्रैंकशाफ़्ट है, जो हर राइड को बेहद स्मूथ और रोमांचक बनाता है, इसमें वाइब्रेशन लगभग न के बराबर होता है।

Easy Ride Clutch (ERC) जो इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया फीचर है, यह सेंट्रीफ्यूगल क्लच का बेहतर रूप है। इससे मोटरसाइकल स्टार्ट और स्टॉप करने की प्रक्रिया ऑटोमैटिक हो जाती है। Shift Assistant Pr और ERC का संयोजन अपने आप में गेम चेंजर है।

BMW F 450 GS सुविधा, दक्षता और राइडर के लिए हर ज़रूरी जानकारी के साथ आधुनिक डिजिटल अनुभव प्रदान करता है। अपने वर्ग में सबसे बेहतरीन और 6.5-इंच का बड़ा टीएफटी डिस्प्ले यह सुनिश्चित करता है कि कम रोशनी में भी इसे आसानी से पढ़ा जा सके।

No comments:

Post a Comment