मुंबई। ऑल प्ले प्रोडक्शंस की डेब्यू मराठी शॉर्ट फिल्म ‘बोल बोल राणी इत्ता इत्ता आनी’ का लेखन और निर्देशन वर्षा राणे ने किया है। यह फिल्म 16वें दादा साहेब फ़िल्म फेस्टिवल 2026 में आधिकारिक चयन के साथ सम्मानित हुई है। इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में फिल्म की स्क्रीनिंग भी की जाएगी, जो किसी भी नए फिल्ममेकर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।
यह फेस्टिवल हर वर्ष भारतीय सिनेमा के जनक धुंडीराज गोविंद फाल्के Dhundiraj Govind Phalke की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है और नए, सार्थक तथा प्रगतिशील सिनेमा को मंच प्रदान करता है। ऐसे मंच पर चयनित होना फिल्म की विषयवस्तु और प्रस्तुति की गुणवत्ता को दर्शाता है।
बोल बोल रानी, इत्ता इत्ता आनी एक सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है, जो अंधविश्वास और जागरूकता के बीच के संघर्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म की कहानी एक छोटी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गांव में फैली मान्यताओं को चुनौती देती है।खास बात यह है कि फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार स्वयं वर्षा राणे ने निभाया है, जिससे कहानी को एक व्यक्तिगत और वास्तविक स्पर्श मिलता है।
यह फिल्म सीमित संसाधनों और छोटे बजट में बनाई गई है, लेकिन इसके बावजूद इसकी प्रस्तुति और विषयवस्तु को सराहना मिल रही है। फिल्म के निर्माण में अथर्व यूनिवर्सिटी, मुंबई और अथर्व स्कूल ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के छात्रों, शिक्षकों और टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस उपलब्धि के साथ वर्षा राणे Varshaa Raane और उनकी टीम उत्साहित है और अब अपने अगले फीचर फिल्म प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गई है, जिससे उनके रचनात्मक सफर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment