प्रतापगढ़/कुंडा। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र से निकलकर एक युवा ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मूल रूप से मौली, कुंडा (प्रतापगढ़) निवासी मोहम्मद जावेद ने अपने जुनून और कड़ी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सफलता हासिल की है। मोहम्मद जावेद का फिल्मी सफर प्रयागराज (इलाहाबाद) से शुरू हुआ जहां से उन्होंने अपने करियर की नींव रखी। बचपन से ही उनके मन में बॉलीवुड में काम करने की ललक थी, जिसे उन्होंने हकीकत में बदलकर दिखाया।अब तक जावेद 40 से अधिक म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने टी-सीरीज, ज़ी म्यूजिक, व्हाइट हिल, वीनस और B4U जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है। इसके अलावा वह एक वेब सीरीज का भी सफलतापूर्वक निर्माण कर चुके हैं।
निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके काम और समर्पण ने उन्हें धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
मोहम्मद जावेद का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में वह बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने की तैयारी में हैं। उनके इस सफर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
Post a Comment