भारत के पहले ग्लोबल म्यूजिक ऑडिशन के लिए आए साथ
मुंबई। भारत की अग्रणी मास-प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक, किआ इंडिया ने हाइब इंडिया के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। किआ इस पहले बड़े स्तर के ऑडिशन के लिए एक्सक्लूसिव ऑटोमोटिव पार्टनर होगी, जिसका लक्ष्य भारत के अगले 'ग्लोबल गर्ल ग्रुप' को खोजना और उसे लॉन्च करना है। यह सहयोग वैश्विक मनोरंजन और स्थानीय सांस्कृतिक जुड़ाव को एक साथ लाता है, जिससे एक ऐसा मंच तैयार होगा जो युवा भारतीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ेगा।
किआ इंडिया और हाइब की यह साझेदारी किआ की उस सोच का हिस्सा है जो हमेशा युवाओं और नई संस्कृति से जुड़ी रहती है। एक ऐसे ब्रांड के तौर पर जो नए जमाने के लोगों की पसंद समझता है, यह साथ किआ के उस स्वभाव को दिखाता है जो क्रिएटिविटी, आत्म-अभिव्यक्ति और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देता है। नई प्रतिभाओं को मौका देने वाले इस मंच से जुड़कर, किआ उस पीढ़ी के साथ अपना रिश्ता और मजबूत करना चाहती है जो अपनी अलग पहचान और नए विचारों को सबसे ज्यादा महत्व देती है।
हाइब की विश्व स्तर पर सफल 'मल्टी-होम, मल्टी-जोनर' रणनीति के तहत, हाइब इंडिया अब भारत के लिए आर्टिस्ट डेवलपमेंट अप्रोच को स्थानीय रूप देगा। यह दृष्टिकोण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल कलाकारों को खोजने, प्रशिक्षित करने और स्थापित करने के लिए जाना जाता है। सांस्कृतिक रूप से प्रभावशाली कलाकारों को आकार देने की विरासत के साथ, कंपनी की नज़र अब भारत पर है, जहां वह बीटीएस और वैश्विक गर्ल ग्रुप कातसेये जैसे कलाकारों के नक्शेकदम पर चलने वाले सितारों की अगली पीढ़ी को खोजने और विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
इस साझेदारी के बारे में अपनी बात रखते हुए, किआ इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अतुल सूद ने कहा, "हाइब इंडिया के साथ किआ इंडिया की यह साझेदारी दिखाती है कि हम आज के युवाओं की बदलती सोच, उनकी रचनात्मकता और उनकी महत्वाकांक्षाओं को अच्छी तरह समझते हैं। एक युवा और प्रगतिशील ब्रांड होने के नाते हम नई पीढ़ी की सोच से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। यह साझेदारी हमारी इसी सोच का स्वाभाविक विस्तार है, जो हमें उस रचनात्मक दुनिया से जोड़ती है जहाँ आत्म-अभिव्यक्ति, पहचान और वैश्विक प्रासंगिकता नई महत्वाकांक्षाओं को आकार दे रही हैं। यह हमारे उपभोक्ताओं की सांस्कृतिक नब्ज़ से जुड़े रहने और एक ऐसा ब्रांड बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, जो भविष्य के लिए तैयार हो और लोगों के लिए मायने रखे।"
हाइब इंडिया के बिजनेस डेवलपमेंट हेड, सार्थक अरोड़ा ने कहा, "किआ इंडिया के साथ हमारा यह तालमेल संगीत और मनोरंजन की दुनिया में उभरती हुई महिला प्रतिभाओं को ढूंढने और उन्हें आगे बढ़ाने के एक ही लक्ष्य पर टिका है। आज के युवा जिस तरह वैश्विक नज़रिए, आपसी जुड़ाव और अपनी मजबूत पहचान को महत्व दे रहे हैं, उसे देखते हुए यह साथ हमें एक ऐसा सार्थक मंच तैयार करने में मदद करेगा, जो भारतीय टैलेंट को पूरी दुनिया के सामने लाने में मददगार साबित होगा।"
इस सहयोग का मुख्य आकर्षण है किआ एंगेजमेंट ज़ोन, जिसे विशेष रूप से 2026 किआ सायरोस के अंदर बनाया गया है और जो इस पहल का केंद्रबिंदु है। कार के भीतर कंटेंट क्रिएशन के एक अनूठे सेटअप के साथ, किआ सायरोस दर्शकों को उच्च-गुणवत्ता वाले और तुरंत शेयर किए जा सकने वाले परफॉर्मेंस वीडियो रिकॉर्ड करने और बनाने की सुविधा देती है। यह इमर्सिव सेटअप वाहन को रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति के स्थान में बदल देता है, जो सायरोस को नवाचार, आकांक्षा और अगली पीढ़ी की मोबिलिटी के प्रतीक के रूप में स्थापित करता है।
किआ इंडिया प्रमुख शहरों में हाइब इंडिया पॉप-अप पार्क्स के माध्यम से इन अनुभवों को जमीनी स्तर पर और विस्तार देगी, जिससे संगीत, प्रशंसकों और युवा संस्कृति के जीवंत केंद्र बनेंगे। ये गतिविधियाँ गुवाहाटी (2 मई), मुंबई (9 मई), पुणे (16 मई), हैदराबाद (23 मई), बेंगलुरु (30-31 मई) और नई दिल्ली (13-14 जून) में आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद ऑन-ग्राउंड ऑडिशन होंगे। प्रत्येक स्थान पर 2026 किआ सायरोस को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि ब्रांड को सांस्कृतिक अनुभव के साथ सहजता से जोड़ते हुए युवा दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाया जा सके।
Post a Comment