दक्षिण भारत का सबसे भरोसेमंद प्रमाणित ऑर्गेनिक डेयरी ब्रांड अब पश्चिम भारत में
मुंबई। भारत के अग्रणी प्रमाणित ऑर्गेनिक डेयरी ब्रांड, 'अक्षयकल्प ऑर्गेनिक' ने मुंबई और पुणे के बाजारों में अपने औपचारिक प्रवेश की घोषणा की। एक पसंदीदा दक्षिण भारतीय ब्रांड से अखिल भारतीय घरेलू नाम बनने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। 2010 में स्थापित और 'स्वच्छ पोषण' व 'किसान सशक्तिकरण' के स्तंभों पर टिका अक्षयकल्प ऑर्गेनिक, महाराष्ट्र में प्रमाणित ऑर्गेनिक डेयरी उत्पादों की अपनी पूरी श्रृंखला लेकर आया है। इसमें दूध, घी, दही, मक्खन, पनीर, चीज़, छाछ और तेजी से बढ़ती हाई-प्रोटीन रेंज शामिल है। ये सभी उत्पाद एंटीबायोटिक्स, सिंथेटिक हार्मोन, कीटनाशकों के अवशेषों, प्रिजर्वेटिव्स और कृत्रिम मिलावट से पूरी तरह मुक्त हैं।
इस विस्तार का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। भारत के अन्य राज्यों सहित महाराष्ट्र में दूध में मिलावट और खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई है, जो पारंपरिक डेयरी सप्लाई चेन में पारदर्शिता की कमी को दर्शाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि परिवहन के दौरान दूध को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कभी-कभी हानिकारक पदार्थों का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। परिणामस्वरूप, मुंबई और पुणे जैसे शहरों के उपभोक्ता दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए स्वच्छ और भरोसेमंद विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
अक्षयकल्प ऑर्गेनिक को जो बात दूसरों से अलग बनाती है, वह है इसकी पारदर्शिता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता। दूध की हर बूंद प्रशिक्षित ऑर्गेनिक किसान-उद्यमियों के नेटवर्क से प्राप्त की जाती है और किसी भी स्तर पर कृत्रिम हस्तक्षेप के बिना इसे प्रोसेस किया जाता है। ब्रांड का दृष्टिकोण केवल सर्टिफिकेशन तक सीमित नहीं है; यह एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने पर केंद्रित है जो मिट्टी के स्वास्थ्य को सुधारता है, पशु कल्याण को प्राथमिकता देता है और किसानों के लिए दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता पैदा करता है। इससे उपभोक्ताओं को यह पूरी पारदर्शिता मिलती है कि उनका दूध कहां से आता है और कैसे तैयार होता है।
अक्षयकल्प ऑर्गेनिक के सीईओ और फाउंडर शशि कुमार ने कहा, “हमने 16 साल में यह साबित किया है कि ऑर्गेनिक डेयरी फार्मिंग सिर्फ एक सोच नहीं, बल्कि ऐसा मॉडल है जो बड़े स्तर पर काम कर सकता है, किसानों को फायदा देता है और परिवारों के लिए सुरक्षित है। हमने हमेशा बिना किसी शॉर्टकट के काम किया है। दक्षिण भारत में लोग हम पर भरोसा करते हैं क्योंकि हम उन्हें साफ-साफ बताते हैं कि उनका दूध कहां से आता है, कौन बनाता है और कैसे बनता है। अब हम यही भरोसा, पारदर्शिता और अच्छी गुणवत्ता मुंबई और पुणे में लेकर आ रहे हैं। यह सिर्फ नया बाजार शुरू करना नहीं है, बल्कि खाने-पीने के तरीके को बेहतर बनाना है।”
महाराष्ट्र में यह प्रवेश कंपनी की मजबूत राष्ट्रीय प्रगति के बीच हुआ है। अक्षयकल्प ऑर्गेनिक इस वित्त वर्ष के अंत तक 550–600 करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचने की राह पर है। इसकी वजह इसके हाई-प्रोटीन डेयरी उत्पादों की मजबूत मांग और भारतीय महानगरों में क्लीन-लेबल खाद्य पदार्थों को तेजी से अपनाया जाना है। हैदराबाद में कंपनी ने साल-दर-साल 70% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है, जो शहरी बाजारों में स्वच्छ डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।
मुंबई और पुणे में विस्तार को गति देने के लिए कंपनी 50 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिसमें बाजार ढांचा, वितरण नेटवर्क और प्रोसेसिंग क्षमता को मजबूत करना शामिल है। यह निवेश अक्षयकल्प ऑर्गेनिक की राष्ट्रीय विकास रणनीति में महाराष्ट्र की अहम भूमिका को दर्शाता है।
अक्षयकल्प ऑर्गेनिक के मॉडल के केंद्र में इसका ‘फार्मर-एंटरप्रेन्योरशिप इनिशिएटिव’ है, जो छोटे डेयरी किसानों को प्रशिक्षित ऑर्गेनिक उद्यमियों में बदलता है। किसानों को इनपुट, पशु चिकित्सा सहायता, वित्तीय ज्ञान और प्रीमियम कीमत पर खरीद की गारंटी दी जाती है, जिससे एक आत्मनिर्भर इकोसिस्टम बनता है जो उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी है।
शहरी परिवारों के लिए अक्षयकल्प ऑर्गेनिक को चुनना केवल स्वच्छ डेयरी उत्पादों का उपयोग करना नहीं है, बल्कि एक ऐसे सिस्टम का समर्थन करना है जो किसानों की आय बढ़ाता है और पर्यावरण को भी बेहतर बनाता है।
बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और अब मुंबई व पुणे में संचालन के साथ, अक्षयकल्प ऑर्गेनिक धीरे-धीरे एक क्षेत्रीय ब्रांड से राष्ट्रीय ब्रांड बन रहा है—जो भरोसे पर आधारित है, स्थिरता पर निर्मित है और हर भारतीय परिवार तक स्वच्छ व साफ-सुथरा और पवित्र भोजन पहुंचाने के मिशन से प्रेरित है।
अक्षयकल्प ऑर्गेनिक वेबसाइट:
https://akshayakalpa.org/
Post a Comment