नवी मुंबई। सानपाड़ा स्थित शिकारा होटल के सभागार में 31 मार्च 2026 की शाम अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न हुआ एवं डॉ अलका पाण्डेय लिखित पुस्तक "जीवन दोहावली" का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयानन्द तिवारी ने की एवं मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी रहे। वहीं मुख्य वक्ता थे साहित्यकार पवन तिवारी, विशेष अतिथियों में अग्निशिला पत्रिका के संपादक और आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, वरिष्ठ गीतकार अरविंद शर्मा राही, अधिवक्ता नागेश मिश्रा प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन कुमार जैन ने बखूबी किया।
प्रतिवर्ष की भाँति, इस वर्ष भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इसमें डॉ. शिवदत शुक्ला स्मृति सम्मान में अग्निशिखा शिरोमणि सम्मान, देवेंद्र पांडे स्मृति में अग्निशिखा समाज गौरव सम्मान, बी. आर. कुमार स्मृति में, अग्निशिखा सहित भूषण सम्मान आशुतोष तिवारी स्मृति में अग्निशिखा साहित्य गौरव सम्मान और मीना अग्रवाल स्मृति में अग्निशिखा साहित्य शिरोमणि सम्मान दिए गए।
जिनमें मंजुला जोशी, गोविंद पाल (छत्तीसगढ़), डॉक्टर अरुणा बाजपेई (इंदौर, म. प्र), डॉ सरोजा मेटी (कर्नाटक), सेवा सदन प्रसाद (नवी मुंबई), रामस्वरूप साहू (म. प्र., दतिया), ओम प्रकाश पांडे (उत्तर प्रदेश), अशोक गुप्ता (आजमगढ़), महेश सुथार (वाशी, महाराष्ट्र), चंद्रिका व्यास (खारघर नवी मुंबई), विजय अय्यर (पलावा), द क्राइम पॉइंट की संपादक कमलेश गुप्ता, द वेस्टर्न ऑब्जर्वर के सम्पादक प्रमेन्द्र सिंह, उत्कृष्ट मंच संचालक कुमार जैन और मनीष पत्रकार संतोष साहू और अन्य का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार अलका पांडेय की दोहों की पुस्तक ‘जीवन दोहावली’ का लोकार्पण किया गया।
पुस्तक के बारे में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार पवन तिवारी ने कहा कि यह दोहा संग्रह भारतीय संस्कृति का उदात्त द्योतक है, ऐसा दोहा संग्रह पहली बार पढ़ रहा हूँ, जिसमें भारतीय त्योहारों, देवताओं एवं संस्कृति पर आधारित दोहे हैं।
इस अवसर पर अनेक विद्वान रचनाकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिनमें वरिष्ठ गीतकार सूर्यकांत शुक्ल, वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला शर्मा, ताबिश रामपुरी, नीरजा ठाकुर, रवि यादव, महिमा त्रिपाठी, कविता झा, मालती सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नन्दलाल क्षितिज, जागृति सिन्हा, जेपी सिंह, अनुराधा सिंह, अश्विन पाण्डेय, रवि यादव, मीनाक्षी शर्मा, मंजू गुप्ता, सीमा त्रिवेदी, रोमा झा, लता तेजेश्वर, त्रिलोचन सिंह अरोरा, वंदना श्रीवास्तव, पूजा सिंह आदि प्रमुख थे।
Post a Comment