0
14.5% की सालाना बढ़त के साथ मार्च में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री 

मुंबई। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार कंपनियों में से एक, किआ इंडिया ने मार्च 2026 में 29,112 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना अब तक का सबसे बेहतरीन मासिक प्रदर्शन किया। यह मार्च 2025 (25,525 यूनिट्स) के मुकाबले 14.5% की मज़बूत सालाना बढ़त है। कंपनी ने साल 2026 की पहली तिमाही में भी 84,316 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना सबसे शानदार प्रदर्शन किया, जो गत वर्ष 2025 की समान अवधि (75,576 यूनिट्स) के मुकाबले 11.6% अधिक है।

किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग), अतुल सूद ने कहा, “हमने मार्च में अपनी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री और पहली तिमाही में सबसे मज़बूत प्रदर्शन दर्ज किया है, जो हमारे पूरे पोर्टफोलियो की लगातार बढ़ती मांग का नतीजा है। नई सेल्टोस, अपनी 5-स्टार बीएनसीएपी रेटिंग के साथ इस रफ़्तार को आगे बढ़ा रही है। वहीं सोनेट और कैरेन्स रेंज लगातार मज़बूत वॉल्यूम दे रही हैं और ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के हिसाब से इनमें लगातार सुधार किए जा रहे हैं।”

यह उपलब्धि किआ इंडिया की लगातार बढ़ती विकास यात्रा को दर्शाती है, जिसे उसके एक संतुलित प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का पूरा समर्थन मिल रहा है।

किआ इंडिया का यह प्रदर्शन उसके पूरे पोर्टफोलियो की मज़बूत मांग पर टिका है। नई सेल्टोस लॉन्च के बाद से हर महीने लगातार 10,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री के साथ कंपनी की ग्रोथ को लीड कर रही है। इसका बोल्ड डिज़ाइन, एडवांस एडीएएस फीचर्स और भारत की अब तक की सबसे अधिक स्कोर करने वाली आईसीई  कार के रूप में 5-स्टार बीएनसीएपी रेटिंग, प्रीमियम फैमिली एसयूवी सेगमेंट में इसकी पकड़ को और मज़बूत बनाती है। सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक प्रमुख कंपनी बनी हुई है, जो अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में 'ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन' का विकल्प देकर ग्राहकों के लिए इसे और सुलभ बनाती है। इसके अलावा, कैरेन्स लाइन-अप में भी मज़बूत पकड़ बनी हुई है, जहाँ क्‍लेविस आईसीई और ईवी के GT-Line व X-Line ट्रिम्स और 6-सीटर कैप्टन सीट विकल्प इसे और प्रीमियम बनाते हैं, जबकि इसकी खासियत—स्पेस, आराम और उपयोगिता—बरकरार रहती है।

पिछले कुछ सालों में किआ इंडिया एक नई कंपनी से बढ़कर ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद 'मोबिलिटी पार्टनर' के रूप में उभरी है। एडवांस सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और बेहतरीन ओनरशिप अनुभव पर कंपनी के फोकस ने ग्राहकों का भरोसा जीतने में बड़ी भूमिका निभाई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्राहकों से मिलने वाले फीडबैक ने प्रोडक्ट्स के सुधार में अहम भूमिका निभाई है, जिससे ब्रांड के प्रति ग्राहकों का जुड़ाव और दोबारा रुचि लगातार बढ़ी है।

Post a Comment

 
Top