0
मुंबई। महानगर में अंधेरी पश्चिम स्थित अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सना सूरी द्वारा स्निपर बॉक्सिंग प्रमोशन सीजन 3 का जोशभरा आयोजन 28 मार्च 2026 को संपन्न हुआ। इस दौरान देश विदेश के युवा बॉक्सर के बीच बॉक्सिंग रिंग पर जबरदस्त मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में बॉक्सर ताहिर, टाटा टाचीरिंग, राजेश कुमार, नीरज कुमार, हर्ष लकड़ा, जियोगी जूना और अन्य ने भाग लिया। मुकाबले के बीच फिल्म अभिनेता सोनू सूद सहित राजनेता हारून खान और अभिजीत राणे की विशेष उपस्थिति रही। इन तीनों अतिथियों का स्वागत आयोजक सना सूरी के साथ बॉक्सिंग में अफगानिस्तान के साथ भारत का नाम रोशन करने वाले बॉक्सिंग चैंपियन ताहिर खुर्रम ने किया।
इवेंट में मीडिया को संबोधित करते हुए सोनू सूद ने कहा कि सना सूरी स्पोर्ट्स के क्षेत्र में शानदार काम कर रही हैं। खिलाड़ियों के बीच आकर मुझे अच्छा लगा। 
नेता हारून खान ने कहा कि सना सूरी के जज्बे को सलाम जो बॉक्सिंग जैसे खेल को प्रमोट कर रही हैं। 
वहीं अभिजीत राणे ने कहा कि एसबीपी प्रतियोगिता को अधिक से अधिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस से बात किया जाएगा।
एसबीपी 3 के शानदार आयोजन के लिए केतन शेखर पाटिल, सोहम पाटिल, पीयूष पाटिल और अमित पाटिल का सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही पाटिल एंड पाटिल डेवलपर्स का नाम स्पॉन्सर के रूप जुड़ा था।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top