0
मुंबई। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनियों में से एक, किआ इंडिया ने अपनी कैरेंस क्लैविस ईवी का मॉडल ईयर 2026 (MY26) संस्करण पेश किया है। यह अपडेट मौजूदा 7-सीटर विकल्प के साथ-साथ अब दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटों वाली 6-सीटर कॉन्फ़िगरेशन भी लेकर आया है। साथ ही, लाइनअप में नए ट्रिम्स और रिफ्रेश्ड डिज़ाइन पैक अपडेट्स भी शामिल किए गए हैं। ये सभी अपग्रेड मिलकर ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुरूप, भारत में बने किआ के पहले इलेक्ट्रिक वाहन को और भी मजबूत बनाते हैं।

भारत में ईवी इकोसिस्टम के विकसित होने के साथ ग्राहकों की अपेक्षाएँ अब सिर्फ रेंज और दक्षता तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि आराम, डिज़ाइन और प्रैक्टिकलिटी तक बढ़ गई हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए, किआ इंडिया ने कैरेंस क्लैविस ईवी के एक्सटेंडेड रेंज वैरिएंट में नए जीटी-लाइन और एक्स-लाइन ट्रिम्स लॉन्च किए हैं, जो 6-सीटर और 7-सीटर विकल्पों में उपलब्ध हैं और एसयूवी-प्रेरित स्टाइलिंग के साथ बेहतर विज़ुअल अपील देते हैं।

नए जीटी-लाइन (GTX, GTX+) ट्रिम्स स्पोर्टी स्टाइलिंग के साथ आते हैं, जिनमें नए अलॉय व्हील्स, लाइम ब्रेक कैलिपर्स और मेटल पेडल्स शामिल हैं। वहीं एक्स-लाइन वैरिएंट ‘ऑरोरा ब्लैक पर्ल’ और ‘डार्क गन मेटल’ कलर के साथ रग्ड लुक देता है। GTX+ और एक्स-लाइन में ‘डिजिटल की’ व ‘बैटरी हीटर टेक्नोलॉजी’ जैसी एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जबकि स्टैंडर्ड रेंज में नए R16 ब्लैक एरो अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

यात्रियों के आराम को और बढ़ाते हुए, MY26 कैरेंस क्लैविस ईवी में अब नया 6-सीटर कॉन्फ़िगरेशन उपलब्ध है, जिसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें दी गई हैं। यह विकल्प HTX (E), HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X-Line जैसे चुनिंदा ट्रिम्स में उपलब्ध होगा। ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया यह लेआउट व्यक्तिगत जगह (पर्सनल स्पेस) को बढ़ाता है और एक अधिक प्रीमियम, 'चॉफर-ड्रिवन' (ड्राइवर के साथ) यात्रा का अनुभव देता है। 7-सीटर विकल्प GTX, GTX+ और X-Line ट्रिम्स में मिलता रहेगा, जो बड़े परिवारों और ग्रुप ट्रैवल के लिए लचीलापन प्रदान करता है।

MY26 लॉन्च पर किआ इंडिया के अतुल सूद ने कहा कि कैरेंस क्लैविस ईवी को रोज़मर्रा के लिए व्यावहारिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। नए ट्रिम्स और 6-सीटर विकल्प ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर कम्फर्ट, लचीलापन और प्रैक्टिकलिटी प्रदान करते हैं।“

कैरेंस क्लैविस ईवी स्पेशियस डिज़ाइन, 6- व 7-सीटर विकल्प और दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन है। यह 99kW और 126kW मोटर (255 Nm टॉर्क) के साथ आती है और दो बैटरी विकल्प—51.4 kWh (490 किमी) व 42 kWh (404 किमी)—देती है, जो फास्ट चार्जिंग से 39 मिनट में 10-80% चार्ज हो जाती है।

सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग सहित 18 फीचर्स, जबकि अंदर 26.62-इंच ड्यूल डिस्प्ले, 85+ कनेक्टेड फीचर्स और पैनोरमिक सनरूफ प्रीमियम अनुभव देते हैं। MyKia ऐप के K-Charge प्लेटफॉर्म से 15,000+ चार्जिंग पॉइंट्स की सुविधा मिलती है। यह 6- व 7-सीटर में सात रंग विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

Post a Comment

 
Top