डायबिटीज और वजन प्रबंधन के लिए नई उम्मीद
मुंबई। अल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड ने भारत में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च किया है, जो 'सेमासाइज', 'ओबेसेमा' और 'हेपाग्लाइड' ब्रांड नामों में उपलब्ध है। यह दवा सप्ताह में एक बार सबक्यूटेनियम इंजेक्शन के रूप में दी जाती है।
कंपनी ने सेमाग्लूटाइड का प्री-फिल्ड डिस्पोजेबल इंजेक्शन पेन 1,800 रुपये प्रति माह की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है, यानी इसकी साप्ताहिक लागत लगभग 450 रुपये पड़ती है। किफायती कीमत के जरिए कंपनी का उद्देश्य इस थेरेपी तक अधिक लोगों की पहुंच आसान बनाना है।
अल्केम को भारत के लिए किए गए इसके फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल्स समीक्षा के बाद ड्रैग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इसे टाइप 2 डायबिटीज और दीर्घकालिक वजन प्रबंधन के लिए, डाइट और एक्सरसाइज के साथ सहायक उपचार के रूप में बाजार में लाने की मंजूरी मिली है। यह दवा प्रिस्क्रिप्शन पर आधारित है और इसे डॉक्टर की सलाह एवं निगरानी में ही लेना चाहिए।
डिस्पोजेबल पेन के अलावा, कंपनी हायर मेंटेनेंस डोज के लिए रीयूजेबल इंजेक्शन पेन भी उपलब्ध करा रही है। इस रीयूजेबल पेन में हर बार नया पेन खरीदने के बजाय केवल दवा की कार्ट्रिज बदलनी होती है, जिससे लागत काम होती है और मरीजों के लिए इलाज जारी रखना आसान होता है।
लॉन्च पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए अल्केम के सीईओ डॉ. विकास गुप्ता ने कहा, "हमारा मानना है कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति का असली असर तब दिखता है, जब वह आम लोगों तक आसानी से पहुंच सके। अपने देश में विकसित सेमाग्लूटाइड के जरिए हम एक गुणवत्तापूर्वक और किफायती विकल्प लेकर आए हैं, जिससे अधिक मरीज इस थेरेपी का लाभ उठा सकें। हमारे मजबूत वितरण नेटवर्क और उपयोग में आसान डिवाइस के माध्यम से हम इस उपचार को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और बेहतर स्वास्थ्य परिणामों में योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं।"
Post a Comment