0
मुंबई। वर्टिकल मनोरंजन की दुनिया का पहला अवॉर्ड ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड्स कांदिवली स्थित ठाकुर इंटरनेशनल स्कूल ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। जहां हिंदी सीरीज के साथ क्षेत्रीय भाषी सीरीज को भी कई अवॉर्ड मिले।
मनोरंजन की दुनिया में वर्टिकल माइक्रो ड्रामा का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें 20 करोड़ से ज्यादा वर्टिकल ड्रामा दर्शक (सबस्क्राइबर) हैं।
वर्टिकल की इसी दीवानियत को देखते हुए ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के मो. शमीम फरीदी ने वर्टिकल माइक्रो ड्रामा को सम्मानित करने के लिए इस अवॉर्ड का आयोजन किया।
ट्रू ड्रीम्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले आयोजित इस अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड क्विक टीवी के शो आखिरी रास्ता के लिए हितेन तेजवानी को मिला वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड स्तुति विंकले को लव शादी धोखा के लिए मिला, बेस्ट नेगेटिव फीमेल का अवॉर्ड सोनालिका प्रसाद को मनमोहिनी के लिए दिया गया। बेस्ट नेगेटिव मेल का अवॉर्ड ऋषिकेश इंगले को डबल ट्रैप के लिए दिया गया तो स्पॉटिंग का अवॉर्ड दधी पांडे को बेटा बना बिलेनियर के लिए मिला।
इसी प्रकार क्षेत्रीय भाषी सीरीज के लिए दिशांत को दोस्त बनी सौतन के लिए बेस्ट हीरो का और तबाह तेरे इश्क में के लिए मोनिका शर्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। साथ ही नेशनल डायरेक्टर का अवॉर्ड स्टेज के नीरज गुप्ता को दिया गया और बेस्ट डायरेक्टर भोजपुरी इसकी उसकी कौन किसकी के लिए उरग़ेश उजाला को दिया गया।
कार्यक्रम को स्टार एक्टर तरुण खन्ना और अमन संधू ने होस्ट किया। इनके साथ हितेन तेजवानी भी मंच पर मस्ती करते दिखाई दिए। शो में रहमान खान, राजीव निगम भी कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंचे। 
इसमें आशीष मिश्रा, ऋषिकेश इंगले, नैना छाबड़ा, नेहा ठाकुर, सोनालिका प्रसाद, वसंत कुमार, स्मृति खन्ना, ईशानी, जिया चौहान, सृष्टि गुप्ता आदि ने जोरदार परफोर्मेंस से दर्शकों में जोश भर दिया।टीवी स्टार वकार शेख, एक्ट्रेस माननी डे, सहित इंपा के अध्यक्ष अभय सिंहा भी पहुंचे। इस अवॉर्ड में सबसे अधिक अवॉर्ड क्विक टीवी को मिले, साथ ही ऑलराइट टीवी, स्टोरी टीवी, स्टेज को भी कई अवॉर्ड मिले।
यहां आयोजक शमीम फरीदी ने बताया कि ट्रू वर्टिकल अवॉर्डस को करने में जहां क्विक टीवी कई अवॉर्ड पाने में कामयाब रहा वहीं स्टेज का भी सहयोग रहा है, स्टेज के हरियाणवी राजस्थानी भोजपुरी शो पूरे विश्व में पहचान बना रहे है, यही वजह कि ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड में कई अवॉर्ड स्टेज को भी मिले।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top