0
मुंबई। भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, पद्मश्री मालिनी अवस्थी और पद्मश्री अली गनी के हाथों प्रोड्यूसर मोनिका श्रीवास्तव के भजन "बोलो राधे राधे कृष्ण राधे राधे" का अनावरण मुम्बई में किया गया। खुद अनूप जलोटा द्वारा गाए गए इस भजन के गीतकार एवं संगीतकार राज हिंदसन हैं जिसे म्युज़िक लेबल अदिशा शक्ति द्वारा रिलीज किया गया है।

मुंबई के इस्कॉन, जुहू में भव्यता के साथ संपन्न इस समारोह में अनूप जलोटा ने इस अल्बम से जुड़ी पूरी टीम को बधाईयाँ और शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि "बोलो राधे राधे कृष्ण राधे राधे" बहुत ही प्यारा भजन है जिसे राज हिंदसन ने बखूबी लिखा और कंपोज किया है।

गीतकार संगीतकार राज हिंदसन और प्रोड्यूसर मोनिका श्रीवास्तव ने भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा का विशेष आभार भी जताया जिन्होंने इस भजन को अपनी सुरीली आवाज दी और इसे लॉन्च करने का समय भी निकाला। 
इस कार्यक्रम में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रीतम शर्मा भी मौजूद थे।

Post a Comment

 
Top